राजनीति

क्‍या राहुल गांधी के चुनावी ‘ट्रंप कार्ड’ का पीएम मोदी दे पाएंगे जवाब?

पांच साल में भाजपा ने देश को बांटने का काम किया बेरोजगारी, भ्रष्‍टाचार और राष्‍ट्रीय सुरक्षा मुख्‍य मुद्दा देश को जोड़ने का काम करेगी कांग्रेस पार्टी
2 min read
• •
Updated: 3 Apr 2019, 10:14 AM IST
modi-rahul
क्‍या राहुल गांधी के चुनावी 'ट्रंप कार्ड' का पीएम मोदी दे पाएंगे जवाब?

नई दिल्‍ली। चुनावी समर के बीच राम मंदिर और पुलवामा मुद्दे को साइड करते हुए कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी का 'ट्रंप कार्ड' चल दिया है। उन्‍होंने पीएम मोदी को 'उग्र राष्ट्रवाद' और 'हिंदू कार्ड' के जवाब में आर्थिक मुद्दों पर भी घेरने की कोशिश की है। अब सवाल यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस के ट्रंप का जवाब दे पाएंगे। जानकारों को कहना है कि भाजपा अपने 'विजन डाक्‍यूमेंट' के जरिए इसका जवाब जरूर देगी।

हिंदू कांर्ड और उग्र राष्‍ट्रवाद

बता दें कि रफाल मुद्दे पर भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे प्रधानमंत्री पुलवामा में हुए आतंकी हमले का जवाब पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक करके लोकसभा चुनाव को 'उग्र राष्ट्रवाद' की पिच पर ले गए थे। इतना ही नहीं उन्‍होंने वर्धा रैली में 'हिंदू कार्ड' खेलकर अपने मन मुताबिक चुनाव का नैरेटिव तय करने की कोशिश की थी। इसके उलट राहुल गांधी ने फिर से बेरोजगारी, गरीबी और किसानों के मुद्दे पर एनडीए को चुनावी मैच खेलने के लिए मजबूर कर दिया है। मंगलवार को मीडिया ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से राष्‍ट्रवाद, उग्र राष्‍ट्रवाद, हिंदूत्‍व जैसे मुद्दों पर सवाल पूछकर ध्यान भटकाने की कोशिश की थी। राहुल गांधी ने चतुराई के साथ सभी सवालों से बचते हुए अपने मुद्दे पर डटे रहे।

बेरोजगारी है चुनाव का मुद्दा

कांग्रेस अध्‍यक्ष ने 'हिंदू आतंकवाद' के मुद्दे पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि हां, हम सब हिंदू हैं लेकिन चुनाव का मुद्दा बेरोजगारी है। प्रधानमंत्री जी बताएं कि उन्होंने 2014 के अपने चुनावी वादे के मुताबिक हर साल 2 करोड़ लोगों को रोजगार क्यों नहीं दिया?

भ्रष्‍टाचार और सुरक्षा पर बहस की चुनौती

राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भ्रष्टाचार और देश की आंतरिक सुरक्षा के मामले में उन्‍हें सीधे बहस करने की चुनौती दी है। उन्‍होंने मीडिया को बताया कि प्रधानमंत्री देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की बात करते हैं लेकिन रुफाल मामले में 30 हजार करोड़ का घोटाला हुआ है। प्रधानमंत्री इस पर जवाब नहीं दे पा रहे हैं।

मास्‍टरस्‍ट्रोक

इसके अलावा कांग्रेस ने भाजपा नेतृत्‍व वाली एनडीए गठबंधन के खिलाफ 5 मास्‍टरस्‍ट्रोक भी चल दिए हैं। इसे पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र का प्रमुख थीम भी बताया है। इनमें गरीबी पर वार, मनरेगा, नवाचार, किसानों का अलग बजट, जीडीपी का 6 फीसदी शिक्षा पर खर्च शामिल हैं।

Updated on:
3 Apr 2019, 10:14 AM IST
Published on:
Also Read
View All
CEC ज्ञानेश कुमार का ‘प्रतीकात्मक महाभियोग’, मॉक संसद में राहुल गांधी बोले: यह विपक्ष के नेता के बगीचे में रखा खतरनाक ह​थियार

‘महाभियोग जनता नहीं, संसद करती है’: राहुल गांधी के ‘चलो दिल्ली’ मार्च पर शिवसेना का निशाना, दिवाली पर 10000 करोड़ के नुकसान का दावा

Punjab Election 2027: पंजाब में कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की लिस्ट कब करेगी जारी? सचिन पायलट ने दी जानकारी

Indira Gandhi Death Anniversary: कैसे पुत्रमोह में इंदिरा गांधी ने लिए ये फैसले, वफादार मंत्री लगे किनारे! प्रणब मुखर्जी का बढ़ा कद

जम्मू कश्मीर में इस्तीफे से पहले NC सांसद रुहुल्लाह मेहदी का बड़ा बयान, हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर भी कही बात