पॉपुलर कार और बाइक

कारों के मामले में किसी CM से भी आगे है ये MLA, लग्जरी सेडान से लेकर SUV तक चलती है काफिले में

उत्तर प्रदेश में भाजपा विधायक संगीत सिंह सोम अक्सर मंहगी कारों में चुनाव प्रचार के दौरान और अन्य कार्यों से जाते हुए नजर आते हैं।

2 min read
कारों के मामले में किसी CM से भी आगे है ये MLA, लग्जरी सेडान से लेकर SUV तक चलती है काफिले में

उत्तर प्रदेश में सरधना विधानसभा सीटर से विधायक संगीत सिंह सोम भाजपा के फायरब्रांड नेताओं में से एक हैं और अपने गर्म बयानों को लेकर जाने जाते हैं। विधायक संगीत सिंह सोम मुजफ्फरनगर दंगों के दौरान काफी सुर्खियों में भी आए थे। आज हम आपको उन कारों के बारे में बता रहे हैं जिनसे संगीत सिंह सोम चलते हैं।

संगीत सिंह सोम अक्सर चुनाव प्रचार के दौरान टोयोटा फॉर्च्यूनर से चलते हुए नजर आते हैं और हाल ही में वो यूपी विधानसभा में मर्सिडीज कार में देखे गए थे।

टोयोटा फॉर्च्यूनर
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस एसयूवी में 2982 सीसी का 4 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 169 बीएचपी की पावर और 360 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। माइलेज की बात की जाए तो ये एसयूवी प्रति लीटर में 13 किमी का दमदार माइलेज दे सकती है। अधिकतम स्पीड की बात की जाए तो ये एसयूवी 176 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है और मात्र 9.6 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है।

फीचर्स और कीमत
फीचर्स की बात की जाए तो इस एसयूवी में मल्टी स्टीयरिंग व्हील, टच स्क्रीन, म्यूजिक सिस्टम, शानदार इंटीरियर, पावर विंडो, एलॉय व्हील, फॉग लाइट, एसी, ऑटोमैटिक क्लाइमेटं कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी फीचर्स की बात की जाए तो ये एसयूवी एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और एयरबैग्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कीमत की बात की जाए तो नई टोयोटा फॉर्च्यूनर की एक्स शोरूम कीमत लगभग 32 लाख रुपये है।

मर्सिडीज-बेंज सी-क्लास
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 1950 सीसी का 4 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 245 बीएचपी की पावर और 500 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। माइलेज की बात की जाए तो ये एसयूवी प्रति लीटर में 19.71 किमी का दमदार माइलेज दे सकती है। अधिकतम स्पीड की बात की जाए तो ये एसयूवी 250 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है और मात्र 5. सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है।

फीचर्स और कीमत
फीचर्स की बात की जाए तो इस एसयूवी में मल्टी स्टीयरिंग व्हील, इंजन स्टार्ट स्टॉप बटन, टच स्क्रीन, ऑटोमैटिक क्लाइमेटं कंट्रोल, म्यूजिक सिस्टम, शानदार इंटीरियर, ऑटो एडजेस्टेबल रियर व्यू मिरर, पावर विंडो, एलॉय व्हील, फॉग लाइट, एसी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी फीचर्स की बात की जाए तो ये एसयूवी एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और एयरबैग्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कीमत की बात की जाए तो इस लग्जरी कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 48.5 लाख रुपये है।

ये भी पढ़ें

होंडा सिटी को फेल करेगी Ford Aspire Facelift, कल होने जा रही है लॉन्च
Published on:
03 Oct 2018 02:52 pm
Also Read
View All