फीचर्स
फीचर्स की बात की जाए तो इस कार में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, इंजन स्टार्ट स्टॉप बटन, टचस्क्रीन सिस्टम दिया जाएगा जो कि SYNC3 इंफोटेनमेंट सिस्टम होगा। ये सिस्टम एपल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपॉर्ट करेगा। इसी के साथ इस सिस्टम में यूएसबी सॉकेट जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। फोर्ड एस्पायर फेसलिफ्ट सेडान कार पहले से ज्यादा स्टाइलिश, हाइटेक फीचर्स से लैस और दमदार होकर जाएगी। बदलावों की बात की जाए तो इस सेडान में फुल क्रोम ओवल ग्रिल, नए एलॉय व्हील, स्पोर्टी रियर और फ्रंट बंपर्स, ब्लैक पेंट फोर्ड फ्रीस्टाइल लोगो, क्रोम डिजाइन और फॉग लैंप्स दिए गए हैं। वहीं कार के इंटीरियर की बात की जाए तो इसमें शानदार कैबिन, लैदर सीट्स, म्यूजिक सिस्टम, नए कलर वाला इंटीरियर मिलेगा।