पॉपुलर कार और बाइक

ये है खुली छत वाली भारत की सबसे सस्ती कार, जानें कैसे हैं फीचर्स

छत खुलने वाली कार चलाने का मजा ही कुछ और होता है तो आप भी ये कार खरीद कर अपना सपना पूरा कर सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 22 Jul 2018, 2:47 PM IST
mini cooper
ये है खुली छत वाली भारत की सबसे सस्ती कार, जानें कैसे हैं फीचर्स

मिनी कूपर एक भारत में बिकने वाली सबसे सस्ती ऐसी कार है जिसकी छत खुल सकती है। अगर आपको भी कोई ऐसी कार चाहिए जिसकी छत खुलती है तो हम आपको मिनी कूपर के बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं कैसी होगी ये कार और कैसे होंगे इसके फीचर्स।

मिनी कूपर में 4 सीट्स और 2 दरवाजे दिए हैं। इसकी छत सिर्फ कुछ ही सेकंड्स में खोल जाती है और बंद भी हो जाती है। छत खुलने वाली कार चलाने का मजा ही कुछ और होता है तो आप भी ये कार खरीद कर अपना सपना पूरा कर सकते हैं।

फीचर्स
फीचर्स की बात की जाए तो मिनी कूपर कंवर्टिबल में मल्टी स्टीयरिंग व्हील, ऑटोमैटिक क्लाइमेंट कंट्रोल, म्यूजिक सिस्टम, पावर स्टीयरिंग, फॉग लाइट्स, पावर एडजेस्टेबल एक्सटीरियर रियर व्यू मिरर, इंजन स्टार्ट-स्टॉप बटन, एलॉय व्हील जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी फीचर्स की बात की जाए तो इस कार में एयरबैग्स, ईबीडी और एबीएस जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 2 लीटर का 4 सिलेंडर वाला 16वी पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 189 बीएचपी की पावर और 280 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। इस इंजन को 7 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस किया गया है। 2 व्हील ड्राइव वाली ये कार काफी ज्यादा शानदार है। माइलेज की बात की बात जाए तो ये कार प्रति लीटर में 16.82 किमी का माइलेज देती है।

इन कारों से है मुकाबला
भारतीय बाजार में इस कार मुकाबला ऑडी ए5 कंवर्टिबल (Audi A5 Convertible) और बीएमडब्ल्यू 4 सीरीज कंवर्टिबल (BMW 4 Series Convertible) से है।

कीमत
कीमत की बात की जाए तो इस कार की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत लगभग 33.9 लाख रुपये है।

Published on: