8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिर्फ 1 लीटर पेट्रोल में 120 किमी दौड़ेगी आपकी Bike, आज ही लगाएं ये छोटा सा फिल्टर

पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से अब न हो ज्यादा परेशान, क्योंकि ये छोटा सा फिल्टर बाइक में लगाते ही माइलेज हो जाएगा डबल से भी ज्यादा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sajan Chauhan

•

Updated: 22 Jul 2018, 9:19 AM IST

Bike

सिर्फ 1 लीटर में 120 किमी दौड़ेगी आपकी Bike, आज ही लगाएं ये छोटा सा फिल्टर

आज के समय में पेट्रोल के दाम आसमान छूते जा रहे हैं। इसको देखते हुए तो लगता है कि आगे जाकर वाहन चलाना भी मुश्किल होने वाला है। जो लोग रोजाना बाइक से सफर करते हैं उन्हें पता होगा कि पेट्रोल की कीमत बढ़ने का असर क्या होता है। अगर आपको भी पेट्रोल के बढ़ते दामों से परेशानी हो रही है और आप इसका हल चाहते हैं तो आज हम आपको आपकी बाइक का माइलेज डबल करने का खास तरीका बता रहे हैं। आइए जानते हैं किस तरह से बाइक का माइलेज डबल किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- मात्र 5.95 लाख रुपये में मिल रही है 80 लाख वाली Hummer, इंटीरियर देख उड़ जाएंगे होश

सामान्य तौर पर कोई भी बाइक प्रति लीटर पेट्रोल में 40-50 किमी का माइलेज देती है और इस तरह से प्रदूषण भी ज्यादा होता है। अगर हम आपसे कहें कि आपकी यही बाइक प्रति लीटर में 100-120 किमी का माइलेज देने लगेगी तो शायद आपको इस बात पर यकीन नहीं होगा और ऐसा होना भी लाजमी है। अब तक कोई भी कंपनी ऐसा कारनामा नहीं कर पाई है कि प्रति लीटर में बाइक इतना ज्यादा चल पाए। अगर 1 लीटर पेट्रोल में कोई भी बाइक ज्यादा चलेगी तो जाहिर सी बात है प्रदूषण कम होगा।

ये भी पढ़ें- बॉलीवुड का ये फ्लॉप एक्टर चलाता है सुपरस्टारों से भी महंगी गाड़ियां, कार कलेक्शन देखकर चकरा जाएगा सिर

आज हम आपको जो बता रहे हैं ये बिल्कुल सच है, इसके लिए आपको बाइक का इंजन बदलने की जरूरत नहीं है बल्कि बाइक में एक छोटी सी चीज लगानी है। जिसके बाद बाइक का माइलेज डबल से भी ज्यादा हो जाएगा। ये चीज हाइड्रोलिक फ्यूल फिल्टर है, जिसे आप ऑटोमोबाइल पार्ट्स शॉप से खरीद सकते हैं। इसी के साथ ये फिल्टर ऑनलाइन साइट्स पर भी उपलब्ध है।

वैसे तो इस फिल्टर को खुद भी लगाया जा सकता है, लेकिन सुरक्षा के नजरिए से बात की जाए तो आप इसे मैकेनिक द्वारा ही लगवाएं। आप चाहें तो खुद खरीद कर मैकेनिक से लगवा सकते हैं या मैकेनिक द्वारा मंगवाकर भी इसे लगवा सकते हैं।