8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बॉलीवुड का ये फ्लॉप एक्टर चलाता है सुपरस्टारों से भी महंगी गाड़ियां, कार कलेक्शन देखकर चकरा जाएगा सिर

राम चरण (Ram Charan) के पास रोल्स रॉयस फेंटम, टोयोटा लैंड क्रूजर, रेंज रोवर वॉग एसई और एस्टन मार्टिन वी8 वेंटेज जैसी दमदार कारें हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sajan Chauhan

•

Updated: 21 Jul 2018, 3:06 PM IST

ram charan

बॉलीवुड का ये फ्लॉप एक्टर चलाता है सुपरस्टारों से भी महंगी गाड़ियां, कार कलेक्शन देखकर चकरा जाएगा सिर

राम चरण साउथ इंडियन सिनेमा के जाने-माने अभिनेता हैं। राम चरण (Ram Charan) ने 2013 में आई फिल्म जंजीर से बॉलीवुड में डेब्यू किया, लेकिन राम चरण को बॉलीवुड में कुछ खास कामयाबी हासिल नहीं हुई। आज हम आपको राम चरण के कार कलेक्शन के बारे में बता रहे हैं जो कि बॉलीवुड के बड़े-बड़े सुपरस्टार्स से काफी ज्यादा बेहतरीन है। आइए जानते हैं राम चरण के गैराज में कौन-कौन सी लग्जरी कार खड़ी हुई हैं।

रोल्स रॉयस फेंटम (Rolls-Royce Phantom)
रोल्स रॉयस फेंटम में 6.8 लीटर का वी-12 पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 453 बीएचपी की पावर जनरेट करता है। 5 सीटर वाली ये कार 9.8 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस इस लग्जरी कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 8 करोड़ रुपये है।

ये भी पढ़ें- Baleno और i20 को मात देने आई Honda की ये नई कार, कीमत कम लेकिन फीचर्स सुपरकारों वाले

टोयोटा लैंड क्रूजर (Toyota Land Cruiser)

लैंड क्रूजर में 4.5 लीटर का 32वी 1वीडी एफटीवी डीजल इंजन दिया गया है जो कि 261.49 बीएचपी की पावर और 650 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 7 सीट वाली ये एसयूवी प्रति लीटर में 11 किमी का माइलेज देती है। कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 1.41 करोड़ रुपये है। टोयोटा की ये एसयूवी बेहद दमदार है और इसके फीचर्स भी काफी लग्जरी हैं।

ये भी पढ़ें- अंदर छूट गई है कार की चाबी तो न हों परेशान, इन तरकीबों से मिनटों में ऐसे खोल सकते हैं दरवाजा

रेंज रोवर वॉग (Range Rover Vogue)

रेंज रोवर वॉग एसई में 4367 सीसी का इंजन दिया गया है जो कि 335 बीएचपी की पावर और 740 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 8 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाली इस एसयूवी का लुक और इंटीरियर काफी ज्यादा दमदार है। इस एसयूवी में सेफ्टी के लिए 8 एयरबैग्स दिए गए हैं। इस एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत लगभग 2.19 करोड़ रुपये है।

एस्टन मार्टिन वी8 वेंटेज (Aston Martin V8 Vantage)
एस्टन मार्टिन रैपिड एस में 5935 सीसी का वी 12 इंजन दिया गया है जो 510 बीएचपी की पावर और 570 एनएम का टार्क जनरेट करता है। 8 ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन गियर से लैस ये कार 8.5 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। ये कार 327 किमी प्रति घंटे की अधिकतम स्पीड से दौड़ सकती है। कीमत की बात की जाए तो इस लग्जरी कार की एक्स शोरूम लगभग 3.5 करोड़ रुपये है।