कई बार लोगों के साथ ऐसा हो जाता है कि चाबी अंदर ही रह जाती है और कार का दरवाजा बंद कर दिया जाता है। अगर ऐसी स्थिति तब आ जाए जब आपके पास दूसरी चाबी न हो तो सोचिए कैसा होगा। कई बार लोग ऐसी स्थिति में मैकेनिक को बुलाकर लाते हैं जो कि 500 रुपये तक ले लेता है, वहीं कुछ लोग ऐसी स्थिति में शीशा भी तोड़ देते हैं। आज हम आपको ऐसी परेशानी से कैसे निकलें और इस परेशानी का हल बता रहे हैं।