प्रियंका चोपड़ा एक ऐसी भारतीय अभिनेत्री हैं, जिन्होंने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपने हुनर का लोहा मनवाया है। आज 18 जुलाई, 2018 को प्रियंका अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। प्रियंका ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया और एक्टिंग की पारी शुरू की और आज एक्टिंग में प्रियंका एक बड़ा नाम हैं। भारत की खास अभिनेत्रियों की सूची में शामिल प्रियंका को लग्जरी कारों का खास शौक है। प्रियंका बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिनके पास रोल्स रॉयस कार मौजूद है।