8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली के इस मार्केट में सिर्फ 500 रुपये में मिल रहे हैं कार के टायर, चलते हैं सालों साल

दिल्ली के इस बाजार में कार, बाइक और स्कूटर के पार्ट्स बेहद सस्‍ते दाम पर मि‍ल सकते हैं, कुछ भी बदलवाना हो तो इसी बाजार कार रुख करें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sajan Chauhan

•

Updated: 18 Jul 2018, 1:13 PM IST

tyre

दिल्ली के इस मार्केट में सिर्फ 500 रुपये में मिल रहे हैं कार के टायर, चलते हैं सालों साल

जब कार में कोई खराबी आ जाती है तो उसमें नए पार्ट्स लगवाने में बहुत खर्च आता है। क्योंकि जैसे तैसे करके कार तो खरीद ली जाती है, लेकिन इस प्रकार के जो खर्च आते हैं ये आम आदमी के लिए काफी परेशानी पैदा कर देते हैं। अगर आपकी भी कार में कोई खराबी आ गई है, किसी प्रकार के पार्ट्स बदलवाने हैं या फिर टायर घिस गए हैं तो उन्हें बदलवाना है...ये सब कुछ दिल्ली के एक बाजार में बेहद ही कम कीमत में हो सकता है। जहां आपको हजारों रुपये खर्च करके किसी पार्ट को बदलवाना होता है वहीं इस मार्केट में कुछ 100 रुपये देकर ये काम आसानी से हो सकता है।

ये भी पढ़ें- सिर्फ ढाई लाख में मिल रही है ये शानदार कार, 23 kmpl का माइलेज और ये दमदार फीचर्स

भारत की राजधानी दिल्ली में एक ऐसा बाजार मौजूद है, जहां पर कार और दुपहिया वाहन से संबंधित सभी सामान आधी से भी बहुत कम कीमत में मिल जाता है। इस मार्केट से आप कार या बाइक की एसेसरीज बेहद ही कम कीमत में खरीद सकते हैं, जहां शोरूम पर ये पार्ट महंगे मिलते हैं वहीं ये बाजार इन्हीं पार्ट्स को बजट से भी कम कीमत में उपलब्ध करवाता है।

ये भी पढ़ें- जितने रंगों की हैं पगड़ियां उतने रंगों की Rolls Royce का मालिक है ये शख्स

दिल्ली के गोकलपुरी शाहदरा में ये मार्केट मौजूद है, अगर आप मेट्रो से जाना चाहते हैं तो शाहदरा मेट्रो स्टेशन उतर कर ऑटो ले सकते हैं और आसानी से इस मार्केट में पहुंच जाएंगे। यहां पर आपको पार्ट्स की कीमत अधिक बोली जाएगी, लेकिन बार्गेनिंग करने के बाद कीमत बेहद कम हो जाती है।

ये भी पढ़ें- दुनिया की इस शानदार कार को चलाने वाली इकलौती Bollywood एक्ट्रेस हैं प्रियंका चोपड़ा

इस बाजार में ज्यादातर प्रोडक्‍ट्स सेकंड हैंड मि‍लते हैं और इसी कारण ये पार्ट्स बेहद कम कीमत में उपलब्ध होते हैं। आप चाहें तो नया भी ले सकते हैं और नए की भी कीमत अन्य बाजारों से काफी कम होती है। अगर आपको बाइक में टायर लगवाना है इस बाजार में अच्छी कंडीशन का टायर 200 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल जाएगा। अगर कार में टायर लगवाना है तो कार का टायर 500 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल जाएगा। जितने रुपये में टायर की ट्यूब भी नहीं आती है उतने रुपये में यहां टायर मिल जाते हैं। बाइक के अन्य पार्ट्स जैसे गार्ड, कवर, स्पेयर पार्ट्स, लाइट्स जैसी चीजें बहुत ही कम कीमत में मिल जाती हैं।