पॉपुलर कार और बाइक

कारों के मामले में राजाओं जैसे शौक रखते हैं शाहरुख खान, गैराज में खड़ी हैं ये महंगी कारें

कभी खुशी कभी गम, देवदास, कल हो ना हो, ओम शान्ति ओम, माई नेम इज खान, रा.वन और रईस जैसी फिल्मों में काम कर चुके शाहरुख खान इन लग्जरी कारों में चलते हैं।
2 min read
• •
Updated: 2 Nov 2018, 1:16 PM IST
Shahrukh khan
कारों के मामले में राजाओं जैसे शौक रखते हैं शाहरुख खान, गैराज में खड़ी हैं ये महंगी कारें

बॉलीवुड के किंग खान यानी कि शाहरुख खान ( Shahrukh Khan ) आज अपना 53वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। 2 नवंबर, 1965 को नई दिल्ली में जन्में शाहरुख खान ने 1992 में फिल्म दीवाना से अपने करियर की शुरुआत की और उसके बाद चमत्कार, राजू बन गया जेंटलमैन, दिल आशना है, बाजीगर, डर, रामजाने, त्रिमूर्ति, करन अर्जुन, दिल तो पागल है, परदेस, कुछ कुछ होता है, मोहब्बतें, अशोका, कभी खुशी कभी गम, देवदास, कल हो ना हो, ओम शान्ति ओम, माई नेम इज खान, रा.वन, ऐ दिल है मुश्किल, डियर जिन्दगी और रईस जैसी फिल्मों में काम किया है। आज हम आपको शाहरुख खान के लग्जरी कार कलेक्शन के बारे में बता रहे हैं।

बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज ( BMW 7 Series ) इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 6592 सीसी का 12 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 600 बीएचपी की पावर और 800 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। ये कार मात्र 3.7 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है। माइलेज की बात की जाए तो ये कार प्रति लीटर में 16.77 किमी का दमदार माइलेज देती है। वहीं अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो ये कार 250 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती है। कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 1.32 करोड़ रुपये है।

रोल्‍स रॉयस ( rolls royce Phantom ) इंजन और पावर की बात की जाए तो इस लग्जरी कार में 6.8 लीटर का वी-12 पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 453 बीएचपी की पावर जनरेट करता है। 8 स्पीड इंजन से लैस ये कार सिर्फ 6 सेकंड में 0-60 किमी की रफ्तार पकड़ लेती है। 5 सीटर वाली ये कार 9.8 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। इस लग्जरी कार की कीमत लगभग 8-10 करोड़ रुपये है।

ऑडी ए6 ( Audi A6 ) इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 1968 सीसी का वी8 डीजल इंजन दिया गया है जो कि 187.74 बीएचपी की पावर और 400 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। ये कार प्रति लीटर में 18.53 किमी का दमदार माइलेज देती है। कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 56 लाख रुपये है।

बीएमडब्ल्यू 6-सीरीज 650आई कनवर्टिबल ( BMW 6-Series 650i convertible ) इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 4395 सीसी का इंजन दिया गया है जो कि 450 बीएचपी की पावर और 600 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। माइलेज की बात की जाए तो ये कार प्रति लीटर में 7.94 किमी का दमदार माइलेज देती है। कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 60 लाख रुपये है।

Published on: