फीचर्स
फीचर्स की बात की जाए तो जावा की नई बाइक में रेट्रो-स्टाइलिंगस राउंड हेडलैम्प, कर्वी टैंक, लंबी व फ्लैट सीट, स्पोक व्हील, राउंड मिरर्स, रॉउंड इंडिकेटर्स और टेलेस्कोपिक फोर्क, ट्विन एग्जॉस्ट मफलर्स जैसी चीजें दी जाएंगी। जावा बाइक का लुक बिल्कुल रेट्रो बाइक जैसा ही होगा। इस बाइक को ऐसा बनाया जाएगा ताकि राइड करते वक्त राइडर को परेशानी न हो। इस बाइक को देखने पर आपको 40 साल पहले चलने वाली बाइक्स की याद आ जाएगी। माना जा रहा है कि जावा की नई बाइक को इसी साल के आखिर में भारत में लॉन्च किया जा सकता है।