पॉपुलर कार और बाइक

सुरों के ‘बादशाह’ सोनू निगम Audi और Range Rover जैसी करोड़ों की कारों में चलते हैं

भारत के पहले बड़े पॉप स्टार सोनू निगम के पास दुनिया की एक से बढ़कर एक बेहतरीन और शानदार कारें मौजूद हैं।
2 min read
• •
Updated: 31 Jul 2018, 11:44 AM IST
Car
आज बेशक न मिल रहा हो काम, लेकिन इन महंगी कारों में चलते हैं सोनू निगम

आज बॉलीवुड के बेहतरीन सिंगर सोनू (Sonu Nigam) निगम अपना 45वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। सोनू निगम का जन्म 30 July, 1973 को हरियाणा के फरीदाबाद में हुआ और सोनू को बचपन से ही सिंगिंग का बहुत शौक था। सोनू ने सिंगिंग में बहुत नाम और पैसा कमाया है। जिसकी वजह से आज सोनू के पास रेंज रोवर, डीसी अवंती और ऑडी जैसी शानदार कारें मौजूद हैं।

रेंज रोवर (Range Rover)
रेंज रोवर में 4999 सीसी का इंजन है जो कि 544 बीएचपी की पावर और 680 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 5 सीट वाली ये एसयूवी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आती है। माइलेज की बात की जाए तो ये एसयूवी 7.8 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। कीमत की बात की जाए तो ये इस एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये है।

डीसी अवंंती (DC Avanti)
डीसी अवंती में 2 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 250 बीएचपी की पावर 340 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। ये एक रियर व्हील ड्राइव कार, जिसे 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस किया गया है।अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो ये कार 180 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है। ये कार मात्र 6 सेकंड में 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है। इस कार को ट्यूबलर स्पेसफ्रेम चेजिज पर तैयार किया गया है, जो कि काफी मजबूत है। ये कार प्रति लीटर में 10 किमी का माइलेज देती है। इस कार का कुल वजनन 1,580 किलो ग्राम है। कीमत की बात की जाए तो ये इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 48 लाख रुपये है।

ऑडी कार (Audi A4)
ऑडी A4 में 1968 सीसी का इंजन दिया गया है जो कि 187.74 बीएचपी की पावर और 400 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। ये 5 सीटर कार ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है। अगर माइलेज की बात करें तो ये लग्जरी कार प्रति लीटर में 18.25 किमी की दूरी तय कर सकती है। कीमत की बात की जाए तो ये इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 46.94 लाख रुपये है।

Updated on:
31 Jul 2018, 11:44 AM IST
Published on: