प्रतापगढ़

अनिमिया मुक्त राजस्थान-कार्यक्रम मनाया शक्ति दिवस

Anemia free Rajasthan program celebrated Shakti Day अनिमिया मुक्त राजस्थान-कार्यक्रम मनाया शक्ति दिवस

2 min read
अनिमिया मुक्त राजस्थान-कार्यक्रम मनाया शक्ति दिवस



प्रतापगढ़.
अनिमिया मुक्त राजस्थान कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को शक्ति दिवस के रूप में आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत जागृत माताओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वीडी मीना ने इस अवसर पर स्वास्थ्य केंद्रों पर आकस्मिक निरीक्षण कर योजना के बारे में जानकारी ली। सीएमएचओ ने बताया कि माह के प्रथम मंगलवार को जिले भर में शक्ति दिवस आयोजित किया गया। अनीमिया मुक्त राजस्थान कार्यक्रम के तहत बच्चों, किशोर.किशोरियों, प्रजनन उम्र की महिलाओं, गर्भवती महिलाओं तथा धात्री माताओं में अनीमिया की दर को कम करने के लिए मंगलवार शक्ति दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक पीएचसीए सीएचसी व राजकीय चिकित्सा संस्थानों पर शक्ति दिवस आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य समुदाय व लाभार्थियों में अनीमिया नियत्रण के लिए स्क्रीनिंग, हिमोग्लोबीन की जांच उपचार तथा अनीमिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। अभियान के तहत 6 माह से 59 माह तक के बच्चों को, 5 से 9 वर्ष के विद्यालय नहीं जाने वाले बच्चों को, 10 से 19 वर्ष की विद्यालय नहीं जाने वाली सभी किशोरी बालिकाओं को, 20 से 24 वर्ष की विवाहित महिलाओं को एवं गर्भवती महिलाओं को एवं धात्री माताओं को आंगनबाडी केन्द्र पर मोबिलाईज किया जाएगा। इन व्यवस्थाओं की जांच के लिए उन्होंने अर्बन पीएचसी बगवास, पीएचसी अंबामाता पर पहुंचकर योजना की जानकारी ली।
=--
छोटीसादड़ी. क्षेत्र के चरलिया आंगनबाड़ी केंद्र तथा गागरोल प्रथम पर आयोजित कार्यक्रम में 6 माह से 59 माह तक के बच्चों, पांच से नौ वर्ष के विद्यालय नहीं जाने वाले बच्चे, 10 से 19 साल तक विद्यालय नहीं जाने वाली सभी किशोरी बालिकाओं तथा 20 से 24 वर्ष की विवाहित महिलाएं, गर्भवती व धात्री माताओं को आंगनबाड़ी केंद्र पर आशा सहयोगिनी के द्वारा मोबिलाइज कर लाया गया। जिनकी हीमोग्लोबिन की जांच कर आयु अनुसार एनएएम पूनम के द्वारा वितरित की गई। बृजेश माथुर द्वारा किशोरी बालिकाओं, गर्भवती महिलाओं व धात्री माताओं को खून कमी होने से बचने के लिए सामान्य स्तर पर प्राप्त होने वाले आहार, तिरंगा थाली को भोजन में शामिल करने, केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, राज्य सरकार द्वारा संचालित इन्दिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना के बारे में जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर एसडीएम विनोद कुमार मल्होत्रा और महिला पर्यवेक्षकों ने केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। अनिमिया मुक्त राजस्थान के उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए आयु वर्ग अनुसार उपरोक्त रंग अनुसार गोलियों के लाभ बताए। आंगनबाड़ी केंद्र पर एक जागृत माता जिन्होंने नियमित प्रसव पूर्व जांच, गर्भवस्था में उचित वजन, हीमोग्लोबिन आदि निर्धारित सीमा से कम नहीं रहा हो। नियमित व पूर्ण टीकाकरण तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी द्वारा दी गई पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी का पूर्ण रूप से पालन किया गया हो। उनका चयन कर प्रमाण पत्रों का भी वितरण किया गया।

Published on:
06 Jul 2022 08:00 am
Also Read
View All