प्रतापगढ़

Borewell Accident : चेतना के बाद अब 22 साल की युवती बोरवेल में गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

प्रतापगढ़ जिले की पाल ग्राम पंचायत के तलाई पाल गांव की रहने वाली 22 वर्षीय इंदिरा मीणा गुजरात के कच्छ जिले के कधेराई गांव में एक बोरवेल में गिर गई।
2 min read
• •
Updated: 6 Jan 2025, 8:13 PM IST
Borewell Accident

प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ जिले की पाल ग्राम पंचायत के तलाई पाल गांव की रहने वाली 22 वर्षीय इंदिरा मीणा गुजरात के कच्छ जिले के कधेराई गांव में एक बोरवेल में गिर गई। इंदिरा हर साल अपने भाई के साथ मजदूरी के लिए गुजरात जाती थी और खेती के काम में सहयोग करती थी। इस बार भी वे अपने भाई के साथ वहां गई, जहां यह घटना घट गई। घटना की जानकारी मिलते ही गुजरात प्रशासन ने बचाव कार्य शुरू किया।

प्रतापगढ़ प्रशासन हुआ अलर्ट

प्रतापगढ़ प्रशासन को जैसे ही इस घटना की सूचना मिली कलक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया ने तुरंत युवती के परिजनों से संपर्क कर उन्हें कच्छ रवाना किया। साथ ही कलक्टर ने गुजरात प्रशासन से बातचीत कर इंदिरा को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हरसंभव प्रयास करने का अनुरोध किया।

गुजरात का स्थानीय प्रशासन और बचाव दल बोरवेल से युवती को सकुशल बाहर निकालने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं। इस घटना के बाद लोग इंदिरा की सलामती के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हैं।

परिवार के साथ करती है मजदूरी व खेती

बताया जा रहा है कि इंदिरा अविवाहित हैं और अपने परिवार के साथ मिलकर मजदूरी व खेती का कार्य करती हैं। गुजरात प्रशासन का कहना है कि बचाव कार्य को जल्द से जल्द सफल बनाने के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं।

राजस्थान में हुआ था हादसा

राजस्थान के कोटपूतली में तीन साल बच्ची चेतना 700 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई थी। चेतना को रेस्क्यू टीम ने 10 दिनों के मशक्कत के बाद बाहर निकाला, लेकिन डॉक्टरों ने अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया था।

Updated on:
6 Jan 2025, 8:13 PM IST
Published on:
Also Read
View All
प्रतापगढ़ में नई नवेली दुल्हन के पति की करंट लगने से मौत, बेटे को बचाने में बाप ने भी गंवाई जान

प्रतापगढ़: अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हुआ मुख्य सरगना, घर पर छापेमारी में 1 किलो 45 ग्राम अफीम और 4.70 लाख रुपए मिले

Exclusive: डेढ़ साल से कोठरी में पढ़ रहे बच्चे, 180 छात्रों पर 7 शिक्षक; तहसीलदार बोलीं- मुझे जानकारी नहीं

सीतामाता अभयारण्य में मिलीं मेंढक की दो दुर्लभ प्रजातियां, राजस्थान में पहली बार दिखी मौजूदगी, जानें खासियत

प्रतापगढ़ न्यूज: स्कूल गई नाबालिग को ले भागा युवक, ढोढर स्टेशन पर धरे गए दोनों; जुलूस निकालने की मांग पर लाठीचार्ज