प्रतापगढ़

राजस्थान की इस मुफ्त बिजली योजना का मिलेगा हर घर को लाभ, बस करना होगा ये काम

PM Suryaghar free electricity scheme : जिले में आयोजित शिविरों में 304 उपभोक्ताओं ने भाग लिया तथा कुल 25 आवेदन शिविर के दौरान किया।
2 min read
• •
Updated: 23 Oct 2024, 3:00 PM IST
Feature image

Pratapgarh News : विद्युत निगम की ओर से जिलें के सहायक व कनिष्ठ अभियंता कार्यालयों में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी दी गई। जिले में आयोजित शिविरों में 304 उपभोक्ताओं ने भाग लिया तथा कुल 25 आवेदन शिविर के दौरान किया।

गौरतलब है कि सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने तथा उपभोक्ताओं के बिजली बिल की लागत को कम करने के उद्देश्य से संचालित पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार के लिए जिले के सभी सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता कार्यालय में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

अधीक्षण अभियंता इंद्रराज मीणा ने बताया कि योजना की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने तथा इस योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों को दिलवाए जाने के उद्देश्य से कार्यालयों में इन जागरूकता शिविरों का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। शिविर में आमजन को घरों पर रूफटॉप सोलर लगाने की प्रक्रिया की जानकारी के साथ ऑनलाइन आवेदन का तरीका, आवश्यक दस्तावेज, पात्रता मानदंड, सब्सिडी समेत योजना के अन्य लाभों की जानकारी दी गई। इसी प्रकार अजमेर डिस्कॉम के अन्तर्गत छोटी सादड़ी सहायक अभियंता कार्यालय ग्रामीण में बुधवार को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाओ की जानकारी को लेकर कार्यालय में शिविर आयोजित किया गया।

सहायक अभियंता ग्रामीण प्रवीणकुमार शर्मा ने बताया शिविर में उपस्थित उपभोक्ताओं को योजना से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी दी। आवेदन करने के लिए समझाया गया। उससे उर्जा के उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। बिजली के बिलों में लागत भी कम आएगी। इस मौके पर महेन्द्रसिंह सोलंकी, अनुराग मीणा, अंकित कुमार, देवीसिंह, महेश आदि मौजूद थे।

शिविर के दौरान सहायक अभियंता प्रतापगढ़ में 15 उपभोक्ताओं में सें 2 उपभोक्ता ने आवेदन किए। इसी प्रकार सहायक अभियंता दलोट में 65 में सें 2 उपभोक्ता, सहायक अभियंता अरनोद में 20 में सें 2 उपभोक्ता, सहायक अभियंता पीपलखूंट में 28 में सें 5 उपभोक्ता, सहायक अभियंता धमोतर में 40 में सें 2 उपभोक्ता, सहायक अभियंता (ग्रामीण) प्रतापगढ़ में 12 में सें 2 उपभोक्ता, सहायक अभियंता छोटीसादडी में उपस्थित 75 में सें 7 उपभोक्ता, सहायक अभियंता (ग्रामीण) छोटीसादड़ी में 29 में सें 2 उपभोक्ता, सहायक अभियंता धरियावद में 20 में सें 1 उपभोक्ता ने योजना के लिए पंजीयन करवाया। इस प्रकार जिले में कुल 304 उपभोक्ताओं में से 25 पंजीयन किए गए।

क्या है पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना?

इस योजना का एलान पिछले साल फरवरी में हुआ था। इस योजना के तहत सरकार एक करोड़ परिवारों को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली मुहैया कराएगी। इस योजना का उद्देश्य छत पर सोलर पैनल लगाकर सौर ऊर्जा का इस्तेमाल करके घर में बिजली की लागत को कम करना है। इस योजना के तहत सरकार परिवार को सोलर रूफटॉप इंस्टॉल करने के लिए सब्सिडी भी दे रही है।

Updated on:
23 Oct 2024, 3:00 PM IST
Published on:
Also Read
View All
प्रतापगढ़ में नई नवेली दुल्हन के पति की करंट लगने से मौत, बेटे को बचाने में बाप ने भी गंवाई जान

प्रतापगढ़: अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हुआ मुख्य सरगना, घर पर छापेमारी में 1 किलो 45 ग्राम अफीम और 4.70 लाख रुपए मिले

Exclusive: डेढ़ साल से कोठरी में पढ़ रहे बच्चे, 180 छात्रों पर 7 शिक्षक; तहसीलदार बोलीं- मुझे जानकारी नहीं

सीतामाता अभयारण्य में मिलीं मेंढक की दो दुर्लभ प्रजातियां, राजस्थान में पहली बार दिखी मौजूदगी, जानें खासियत

प्रतापगढ़ न्यूज: स्कूल गई नाबालिग को ले भागा युवक, ढोढर स्टेशन पर धरे गए दोनों; जुलूस निकालने की मांग पर लाठीचार्ज