प्रतापगढ़

राजस्थान में यहां मिला उड़ने वाला सांप, जानें इसकी खासियत

Rajasthan News : राजस्थान के इस जिले में मिला उड़ने वाला सांप। दलोट कस्बे के एक मकान की छत पर दिखाई दिया। सर्प मित्र एवं संस्था के संस्थापक लवकुमार जैन को सूचना मिलते ही पहुंचे, जानें फिर क्या हुआ...
2 min read
• •
Updated: 1 Jul 2024, 10:09 PM IST
Bronze back tree snake
घर की छत पर आया ब्रोंज बैक ट्री स्नैक

Pratapgarh News : जिले में कई संस्थाएं समाज सेवा एवं पर्यावरण का काम कर रही हैं, इन्हीं कड़ी में एक दलोट की वाइल्ड लाइफ एंड एनिमल रेस्क्यू सोसायटी द्वारा लगातार पिछले 4 वर्षों से सर्प संरक्षण के लिए कार्य किया जा रहा है। दलोट कस्बे में रविवार सुबह सर्प मित्र एवं संस्था के संस्थापक लवकुमार जैन को सूचना मिली कि कस्बे के अजय चौधरी के मकान की छत पर एक सांप दिखाई दिया। जो हवा में भी उड़ान भर रहा है।

सूचना पर संस्थान के लव कुमार जैन के साथ सर्प मित्र प्रकाश कुमावत मौके पर पहुंचे। जहां छत पर उन्होंने एक ब्रांज बैंक ट्री स्नैक दिखाई दिया, जिसका रेस्क्यू किया। सांप के पकड़े जाने के बाद घर के लोगों ने राहत की सांस ली। इसके बाद सर्प मित्रों द्वारा सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।

यह होता है ब्रांज बैंक ट्री स्नैक

इसे बोलचाल की भाषा में उड़ने वाला सांप कहा जाता है। जबकि अंग्रेजी में इसे ब्रॉन्ज बैक ट्री स्नैक कहा जाता है। लवकुमार जैन ने बताया कि पिछले चार वर्षों से हमारी संस्था सर्प संरक्षण एवं स्नैक बाईट से होने वाली मौतों को लेकर जागरूकता के कार्य कर रही है। 2 हजार से अधिक सांपों के रेस्क्यू के दौरान पहली बार ब्रोंज बैक ट्री स्नैक का रेसक्यू किया गया। बताया कि ये सांप एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर छलांग लगाकर पहुंच जाता है। जब ये सांप छलांग लगाता है।

जंगल में पाया जाने वाला विषहीन होता हैं सांप

अक्सर जंगल में पाया जाता है, जो जहरीला नहीं होता है। इसकी शारीरिक बनावट बेहद लचीली होती है, जिसके कारण यह एक पेड़ से दूसरे स्थान पर लगभग चार मीटर तक उड़ान भर सकता है। इसीलिए इसे उड़ने वाला सांप कहा जाता है। इसकी ख़ास बात यह है कि सांप की स्कीन के नीचे लकीरें हैं, जो रात में चमकती है, मेढक, छिपकली और कीड़े-मकोड़ों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए सांप इनका इस्तेमाल करता है। आम तौर यह सांप मानव आवासों के पास नहीं पाए जाते हैं। ये पहाड़ों में ऊंचे पेड़ों, जंगलो में पाए जाते हैं। शायद यह पानी पीने या फिर गर्मी के कारण घर में घुसा होगा। इस सांप को जंगल में छोड़ दिया गया है।

Updated on:
1 Jul 2024, 10:09 PM IST
Published on:
Also Read
View All
प्रतापगढ़ में नई नवेली दुल्हन के पति की करंट लगने से मौत, बेटे को बचाने में बाप ने भी गंवाई जान

प्रतापगढ़: अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हुआ मुख्य सरगना, घर पर छापेमारी में 1 किलो 45 ग्राम अफीम और 4.70 लाख रुपए मिले

Exclusive: डेढ़ साल से कोठरी में पढ़ रहे बच्चे, 180 छात्रों पर 7 शिक्षक; तहसीलदार बोलीं- मुझे जानकारी नहीं

सीतामाता अभयारण्य में मिलीं मेंढक की दो दुर्लभ प्रजातियां, राजस्थान में पहली बार दिखी मौजूदगी, जानें खासियत

प्रतापगढ़ न्यूज: स्कूल गई नाबालिग को ले भागा युवक, ढोढर स्टेशन पर धरे गए दोनों; जुलूस निकालने की मांग पर लाठीचार्ज