प्रतापगढ़

Rajasthan Crime: युवती के साथ रहने की बात कहकर गया था आकाश… एक दिन लड़की का फोन आया तो उड़े होश

आकाश की अंतिम लोकेशन हरियाणा के हिसार में थी और वह लगातार हिसार निवासी मांगेराम मलिक के संपर्क में था।
2 min read
• •
Updated: 23 May 2025, 4:06 PM IST
pratapgadh news
गिरफ्तार आरोपी, फोटो- पत्रिका

Rajasthan Crime: प्रतापगढ़ जिले में छह माह से गुमशुदा चल रहे मंदसौर के युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने हरियाणा के हिसार से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रतापगढ़ एसपी विनीत कुमार बंसल ने गुरुवार को प्रेस सम्मेलन में बताया की 27 नवंबर 2024 को मंदसौर निवासी दिलखुश ने प्रतापगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका भाई आकाश नायक सितंबर माह में प्रतापगढ़ की कच्ची बस्ती में किसी युवती के साथ रहने की बात कहकर गया था।

इसके बाद एक बार उसका फोन 15 अक्टूबर को आया, फिर कोई संपर्क नहीं हुआ। 15 नवंबर को युवती ने दिलखुश को कॉल कर बताया कि आकाश 22 अक्टूबर को हिसार (हरियाणा) जाने की बात कहकर गया था। 23 और 24 अक्टूबर को उसकी आकाश से बात हुई थी, और उसने बताया था कि वह हिसार पहुंच गया है। उसके बाद से उसका मोबाइल बंद आ रहा है व उसका कोई पता नहीं चल रहा।

यह वीडियो भी देखें

इस रिपोर्ट पर प्रतापगढ़ थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू की गई। एक विशेष जांच टीम का गठन किया। आकाश के परिजनों और मित्रों से गहन पूछताछ की और मोबाइल रिकॉर्ड का विश्लेषण किया। तकनीकी विश्लेषण से पता चला कि आकाश की अंतिम लोकेशन हरियाणा के हिसार में थी और वह लगातार हिसार निवासी मांगेराम मलिक के संपर्क में था।

पुलिस टीम को हिसार भेजा गया, जहां से मांगेराम को हिरासत में लेकर प्रतापगढ़ लाया गया। मांगेराम ने आकाश को योजनाबद्ध तरीके से प्रतापगढ़ से हिसार बुलाया था और सिर पर पीछे से लोहे की रॉड से वार कर हत्या कर दी।

इसके बाद उसने शव को नहर के बहते पानी में फेंक दिया ताकि सबूत न मिल सके। मामले में प्राप्त तथ्यों और आरोपी के बयान के आधार पर हत्या और सबूत मिटाने का प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से हत्या के कारणों को लेकर और भी पूछताछ कर रही है।

Updated on:
23 May 2025, 4:06 PM IST
Published on:
Also Read
View All
प्रतापगढ़: अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हुआ मुख्य सरगना, घर पर छापेमारी में 1 किलो 45 ग्राम अफीम और 4.70 लाख रुपए मिले

Exclusive: डेढ़ साल से कोठरी में पढ़ रहे बच्चे, 180 छात्रों पर 7 शिक्षक; तहसीलदार बोलीं- मुझे जानकारी नहीं

सीतामाता अभयारण्य में मिलीं मेंढक की दो दुर्लभ प्रजातियां, राजस्थान में पहली बार दिखी मौजूदगी, जानें खासियत

प्रतापगढ़ न्यूज: स्कूल गई नाबालिग को ले भागा युवक, ढोढर स्टेशन पर धरे गए दोनों; जुलूस निकालने की मांग पर लाठीचार्ज

CM Bhajan Lal : ‘राजस्थान की सबसे बड़ी जरूरत है पानी’, सीएम भजनलाल ने उदयपुर संभाग को 924 करोड़ के दिए तोहफे