24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झुंझुनूं: बड़ी बेटी का देवर छोटी बेटी से करना चाहता था शादी, पिता ने मना किया तो दी दर्दनाक मौत

पुलिस जांच में सामने आया कि प्रवीण मृतक दलीप कुमार की छोटी बेटी से प्रेम करता था और उससे शादी करना चाहता था। उसने कई बार दलीप कुमार के घर आकर विवाह का प्रस्ताव रखा, लेकिन दलीप ने इस रिश्ते को सिरे से खारिज कर दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झुंझुनू

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 23 May 2025, 1:35 PM IST

love affair

प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो- पत्रिका नेटवर्क

झुंझुनूं। चिड़ावा के अरडावतिया कॉलोनी में 12 मई 2025 की रात को हुई दलीप कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि मृतक के नजदीकी रिश्तेदार ने ही की थी। मृतक की बड़ी बेटी का देवर प्रवीण ही इस वारदात का मुख्य आरोपी निकला। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रवीण पर पहले से ही 10,000 का इनाम घोषित था।

प्रेम-प्रसंग बना हत्या का कारण

पुलिस जांच में सामने आया कि प्रवीण मृतक दलीप कुमार की छोटी बेटी से प्रेम करता था और उससे शादी करना चाहता था। उसने कई बार दलीप कुमार के घर आकर विवाह का प्रस्ताव रखा, लेकिन दलीप ने इस रिश्ते को सिरे से खारिज कर दिया। इसी बात से प्रवीण इतना गुस्सा हुआ कि उसने दलीप कुमार की हत्या की साजिश रच डाली और उसे अंजाम दिया। घटना की रात दलीप कुमार अपने घर की बैठक में सो रहे थे, जबकि उनकी पत्नी और बेटी दूसरे कमरे में थीं।

यह वीडियो भी देखें

देर रात करीब 2 बजे बैठक से मारपीट और चीख-पुकार की आवाजें आने लगीं। जब पत्नी और बेटी ने दरवाजा खोलने की कोशिश की, तो पाया कि वह बाहर से बंद था। उन्होंने तुरंत पड़ौसी मदनलाल टेलर को फोन किया। जब दरवाजा खोला गया, तो दलीप लहुलुहान अवस्था में पड़ा था। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जयपुर ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची

एफएसल टीम, डॉग स्क्वॉड और अन्य विशेषज्ञों को बुलाकर महत्वपूर्ण सबूत एकत्रित किए गए। पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम करवाया गया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई साक्ष्य जुटाए गए।

यह भी पढ़ें : जीजा ने साली से किया बलात्कार, पत्नी ने करवाया पति के खिलाफ मामला दर्ज

सीसीटीवी फुटेज में एक युवक बार-बार दिखाई दे रहा था, जिसका हुलिया मृतक की बड़ी बेटी रेखा के देवर प्रवीण से मिलता-जुलता था। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना भी मिली कि प्रवीण और मृतक की छोटी बेटी के बीच शादी की बात चल रही थी, जिसमें दलीप कुमार बाधा बन रहे थे। इन सभी कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस प्रवीण तक पहुंची।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग