24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Crime: जीजा ने साली से किया बलात्कार, पत्नी ने करवाया पति के खिलाफ मामला दर्ज

राजस्थान में पत्नी ने पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पाली

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 22 May 2025, 12:55 PM IST

rape case pali

प्रतीकात्मक तस्वीर

पाली। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने पति के खिलाफ अपनी नाबालिग बहन से बलात्कार का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की है।

पुलिस ने बताया कि एक विवाहिता ने थाने में रिपोर्ट दी कि 16 फरवरी सुबह उसकी छोटी और एक मंदबुद्धि बहन और उसका पति घर पर ही थे। आरोप है कि उसका पति उसकी छोटी बहन को जबरन दूसरे कमरे में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।

पति से पूछा तो उसने बताया कि गलती हो गई

उसने बहन को किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। जिससे उसकी नाबालिग बहन डर गई। उसने अपने साथ हुई घटना का खुलासा किया। इस पर पति से पूछा तो उसने बताया कि गलती हो गई किसी को कुछ बताना मत समाज में बदनामी हो जाएगी।

यह भी पढ़ें : बुजुर्ग ने हैवानियत की हदें की पार, चॉकलेट का लालच देकर मासूम का किया रेप, हालात गंभीर

रिपोर्ट में बताया कि वह मामला दर्ज करवाने आना चाहती थी, लेकिन इस दौरान उसकी दादी का देहांत हो गया। इससे वो व्यस्त हो गई। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की है।

यह भी पढ़ें : Doctor Death कैसे बना ‘दयादास महाराज’, पलक झपकते ही मगरमच्छों को खिला देता था लाशें, जानें क्यों