प्रतापगढ़

Rajasthan News: 9 वर्षीय बालिका के साथ बस में बलात्कार, रात को हैंडपम्प पर पानी भरने गई थी

Pratapgadh News: राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के एक गांव में सोमवार देर रात को नौ वर्षीय बालिका के साथ गांव के एक युवक के बलात्कार करने की घटना सामने आई है। गंभीर हालत में बालिका को जिला चिकित्सालय लाया गया। यहां से उदयपुर रैफर किया गया है।

less than 1 minute read
rajasthan_rape.jpg

Pratapgadh News: राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के एक गांव में सोमवार देर रात को नौ वर्षीय बालिका के साथ गांव के एक युवक के बलात्कार करने की घटना सामने आई है। गंभीर हालत में बालिका को जिला चिकित्सालय लाया गया। यहां से उदयपुर रैफर किया गया है।

थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि सोमवार रात को एक गांव में नौ वर्षीय बालिका हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। जहां अकेली बालिका को देखकर एक युवक ने उसे पकड़ लिया। बालिका को अंधेरे में पास में खड़ी एक बस में ले गया। घर से पानी भरने गई बालिका के घर नहीं आने पर परिजन उसे ढूंढते हुए हैंडपम्प पर गए। लेकिन वह नहीं मिली।

पास में खड़ी एक बस में से बालिका के रोने की आवाज आई। जहां एक युवक बालिका के साथ घिनौनी वारदात करते दिखा। लोगों के वहां पहुंचने पर युवक वहां से भाग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। यहां से बालिका को पुलिस अपने वाहन से जिला चिकित्सालय लेकर आई। प्राथमिक उपचार के बाद पीडि़ता काे उदयपुर रैफर किया गया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए चार टीमें गांव में भेजी।

Published on:
12 Mar 2024 12:26 pm