प्रतापगढ़

Rajasthan RBSE 10th Result: दसवींं के परीक्षा परिणाम में जुड़वा बहनों का जलवा, माता-पिता हैं सरकार शिक्षक

Rajasthan RBSE 10th Result: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10वीं कक्षा के परिणाम मंगलवार को जारी किए गए। जिसमें प्रतापगढ़ जिले में अरनोद की दो जुड़वा बहनों ने प्रथम व दूसरा स्थान प्राप्त किया।

2 min read
जुड़वा बहन हिमांशी मकवाना और हिनल मकवाना. Photo Patrika

Rajasthan RBSE 10th Result: प्रतापगढ़ । राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से मंगलवार को दसवींं कक्षा के परीक्षा परिणाम जारी किए गए। राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले का परीक्षा परिणाम 88 प्रतिशत रहा। जिला शिक्षा अधिकारी कमलेश तेतरवाल ने बताया कि इस वर्ष दसवीं कक्षा में कुल 14 हजार 204 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिसमें से 12 हजार 36 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए है। इसमें 7 हजार 317 छात्र थे। जिनमें से 5 हजार 707 उत्तीर्ण हुए। इनका परिणाम 87 प्रतिशत रहा। जबकि 6 हजार 887 छात्राओं में से 6 हजार 332 बालिकाएं उत्तीर्ण हुुई। इस प्रकार यह प्रतिशत 89 प्रतिशत रहा।

ये भी पढ़ें

RBSE 10th Result Success Story: रिविजन के सहारे सीकर की प्रियांशी ने 600 में से 599 नंबर लाकर रचा इतिहास, सिर्फ अंग्रेजी में कटा एक नंबर

शिक्षक दम्पती की जुड़वा बालिकाओं ने रचा इतिहास

दूसरी ओर सबसे बड़ी बात यह रही कि जिले के अरनोद की दो जुड़वा बहनों ने दसवींं कक्षा के परीक्षा परिणाम में प्रतापगढ़ जिले में प्रथम व दूसरा स्थान प्राप्त किया है। अरनोद के एक निजी विद्यालय श्री नाकोड़ा विद्या निकेतन की छात्रा हिमांशी मकवाना ने 98.17 प्रतिश अंक प्राप्त कर पहले स्थान पर रही। वहींं जुड़वा बहन हिनल मकवाना ने 98 प्रतिशत अंक हासिल किए है। बालिकाओं ने अपने परिवार एवं अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है। इनके पिता समरथ मकवाना एवं माता सोनिया दोनों ही सरकारी शिक्षक है।

धरियावद क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चित्तौड़िया के बालक आशीष मेघवाल ने 10वी बोर्ड में 92.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उप प्रधानाचार्य रमेशचंद्र मीणा व राजू खान पठान ने बताया कि इस मौके पर बालक, पिता का विद्यालय में सम्मान किया गया।

प्रतापगढ़ जिले में ये रहे टॉप 10 विद्यार्थी

क्रमांकविद्यार्थी का नामविद्यालयप्रतिशत (%)
1हिमांशी मकवानाश्री नाकोड़ा विद्या निकेतन, अरनोद98.17
2हिनल मकवानाश्री नाकोड़ा विद्या निकेतन, अरनोद98.00
3जनित सेनराउमावि गोमाना97.17
4ओनिश राजावतसनराइज पब्लिक स्कूल, धरियावद96.83
5भेरूलाल गायरीबीएलबी राउमावि करजू95.83
6भावना रेदासराउमावि वीरावली95.50
7विजयश्री जोरवालशालोम स्कूल, प्रतापगढ़95.50
8लक्षिता मीणाअरिहंत विद्यापीठ, धरियावद95.33
9माही परिहारबीवीएम झांसड़ी94.67
10पलक तंबोलीहरीश आंजना स्कूल, छोटीसादड़ी94.67

Pratapgadh: 10 सालों का परीक्षा परिणाम

वर्षप्रतिशत (%)
2015-1663.54
2016-1768.32
2017-1869.86
2018-19100.00
2019-20100.00
2020-2199.69
2021-2269.99
2022-2384.64
2023-2485.36
2024-2583.92
2025-2688.11
परिणाम प्रतिशत में

शिक्षा मंत्री का गृह जिला रहा 37 वें स्थान पर

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के दसवीं के परिणाम में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का जिला कोटा 37वें स्थान पर रहा है। ऐसा तब है जबकि खुद शिक्षा मंत्री राज्य में स्कूल शिक्षा की कमान संभाल रहे हैं। दसवीं के परिणाम की सूची में झुंझुनूं जिला 97.77 प्रतिशत के साथ राजस्थान में टॉप रहा है। दूसरे स्थान पर 97.59 प्रतिशत के साथ डीडवाना-कुचामन, 97.43 प्रतिशत के साथ सीकर तृतीय, 97.09 प्रतिशत के साथ नागौर चौथे स्थान पर रहा। जोधपुर जिला 96.48 प्रतिशत के साथ पांचवें स्थान पर रहा है।

ये भी पढ़ें

RBSE 12th Result 2026: 12वीं के परिणाम की तैयारी में जुटा राजस्थान बोर्ड, जानें कब तक आ सकता है रिजल्ट

Also Read
View All

अगली खबर