प्रतापगढ़

अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, एक जने की मौत, दूसरा गंभीर घायल

प्रतापगढ़. देवगढ़ थाना क्षेत्र के छोटीलांक गांव में मंगलवार को अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। दोनों मजदूरी करने प्रतापगढ़ आ रहे थे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Apr 2022, 8:08 PM IST
अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, एक जने की मौत, दूसरा गंभीर घायल
अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, एक जने की मौत, दूसरा गंभीर घायल

प्रतापगढ़. देवगढ़ थाना क्षेत्र के छोटीलांक गांव में मंगलवार को अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। दोनों मजदूरी करने प्रतापगढ़ आ रहे थे।
पुलिस अनुसार सोहन (32)पिता देव मीणा निवासी परवलिया और अपने परिचित गौतम मीणा के साथ मंगलवार को बाइक पर आ रहे थे। दोनों घर से मजदूरी के लिए सुबह 9 बजे निकले थे। जहां पर सडक़ हादसे में सोहन की मौत हो गई। मृतक सोहन लाल मीणा पेशे से मजदूरी करता था। सोहन के तीन छोटे-छोटे ब‘चे भी हैं।
सूचना के बाद आसपास भारी तादाद में लोग एकत्रित हुए और सोहन और गौतम को जिला अस्पताल पहुंचाया। गौतम मीणा गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि सोहन मीणा को डॉक्टर ने मृत घोषित किया। सूचना के कुछ समय बाद देवगढ़ थाना पुलिस भी जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंची। परिजनों की रिपोर्ट पर शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों के सुपुर्द किया। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात बाइक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है।

प्रभारी सचिव आज लेंगे अधिकारियों की बैठक
प्रतापगढ़. खाद्य- नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले एवं आयोजना विभाग के शासन सचिव तथा जिले के प्रभारी सचिव नवीन जैन बुधवार को सुबह 10:15 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे।
जिला कलक्टर प्रकाशचन्द्र शर्मा ने बताया कि बैठक में टीएडी, फूड एवं जनाधार योजनाओं की प्रगति व फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से एजेंडा अनुसार बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

Published on:
Also Read
View All
प्रतापगढ़ में नई नवेली दुल्हन के पति की करंट लगने से मौत, बेटे को बचाने में बाप ने भी गंवाई जान

प्रतापगढ़: अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हुआ मुख्य सरगना, घर पर छापेमारी में 1 किलो 45 ग्राम अफीम और 4.70 लाख रुपए मिले

Exclusive: डेढ़ साल से कोठरी में पढ़ रहे बच्चे, 180 छात्रों पर 7 शिक्षक; तहसीलदार बोलीं- मुझे जानकारी नहीं

सीतामाता अभयारण्य में मिलीं मेंढक की दो दुर्लभ प्रजातियां, राजस्थान में पहली बार दिखी मौजूदगी, जानें खासियत

प्रतापगढ़ न्यूज: स्कूल गई नाबालिग को ले भागा युवक, ढोढर स्टेशन पर धरे गए दोनों; जुलूस निकालने की मांग पर लाठीचार्ज