-पार्षदों ने किया बोर्ड बैठक का बहिष्कारलगाया आरोप- मिलीभगत से हो रहा नगर में अतिक्रमणप्रतापगढ़.छोटीसादड़ी. नगर पालिका बोर्ड की बैठक से पहले ही हंगामा हो गया। भाजपा के पार्षद हंगामा करने के बाद बैठक का बहिष्कार कर चले गए। भाजपा पार्षदों ने कहा कि नगरपालिका ईओ की मिलीभगत से नगर में अतिक्रमण हो रहा है।
-पार्षदों ने किया बोर्ड बैठक का बहिष्कार
लगाया आरोप- मिलीभगत से हो रहा नगर में अतिक्रमण
प्रतापगढ़.छोटीसादड़ी. नगर पालिका बोर्ड की बैठक से पहले ही हंगामा हो गया। भाजपा के पार्षद हंगामा करने के बाद बैठक का बहिष्कार कर चले गए। भाजपा पार्षदों ने कहा कि नगरपालिका ईओ की मिलीभगत से नगर में अतिक्रमण हो रहा है। भाजपा के वार्डों के विकास कार्यों के प्रस्ताव को नजर अंदाज कर, भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया। इस दौरान भाजपा पार्षद पंकज सोनी, सुरेश गुजराती और पालिका ईओ अब्दुल वहीद के बीच तीखी नोक-झोंक भी हुई। पार्षदों ने पालिका प्रशासन पर सामुदायिक भवन के पास सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर भवन निर्माण कराने का आरोप लगाया। इस पर ईओ ने अतिक्रमियों को नोटिस जारी करने की बात कही। पार्षदों ने कहा कि अतिक्रमण कर निर्माण कार्य किया जा रहा है, उसे बंद करवाया जाए। उसके बाद नेता प्रतिपक्ष वीरेंद्रसिंह आंजना, पार्षद विजयसिंह पाटीदार, पुरुषोत्तम उपाध्याय, मनोजकुमार दक, राहुल यादव, आशा माली, ममता शर्मा, रेखा कुमावत सहित पार्षदों ने नगर पालिका के बाहर खड़े होकर पालिका प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की और बोर्ड बैठक का बहिष्कार किया गया।
कई विकास कार्यों पर प्रस्ताव
नगर पालिका के दीनदयाल उपाध्याय सभागार में नगर पालिका चेयरमैन फातेमा बोहरा की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई और कई विकास कार्यों के प्रस्ताव लिए गए। बोर्ड बैठक में कई प्रस्ताव एवं विचार-विमर्श किया गया। जिसमें भूमि शाखा से संबंधित पत्रावलियों पर निर्णय, स्टेट ग्रांट एक्ट 1961 के अंतर्गत 22 पत्रावलियों पर निर्णय, सघन आबादी क्षेत्र का निर्धारण का अनुमोदन, स्टोर शाखा की पत्रावलियों पर विचार व निर्णय, नए टेंडर निकालने व पुराने दिए गए टेंडर पर निर्णय अनुमोदन, निर्माण शाखा से संबंधित कार्यों पर निर्णय लिए गए। पालिका प्रशासन द्वारा नीमच दरवाजे के पास दीवार में दरवाजा रखने एवं अतिक्रमण करने की शिकायत पर नियमानुसार कार्यवाही करने का प्रस्ताव पारित किया गया। वहीं पत्रकार संघ द्वारा भूमि आवंटित करने की मांग की गई। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष फातेमा बोहरा ने शहर के सौंदर्यीकरण के साथ छोटी सादड़ी शहर में राष्ट्रीय ध्वज मय पोल लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में कांग्रेस पार्षदों की मौजूदगी रही। भाजपा का एक भी पार्षद बैठक में मौजूद नहीं रहा।
==भाजपा पार्षदों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन
भाजपा पार्षदों ने नगर की विभिन्न समस्याओं एवं अतिक्रमण को लेकर जिला कलक्टर के नाम एसडीएम विनोद कुमार मल्होत्रा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि नीमच दरवाजे के अंदर राजमल पुत्र उदयलाल तेली ने अपनी दुकान की पूर्वी दीवार पुरानी ऐतिहासिक धरोहर को तोडक़र नुकसान पहुंचाते हुए नया दरवाजा रखने, यह मार्ग पहले ही संकरा है। दरवाजा रखने पर ओर संकरा हो जाएगा। जबकि पालिका द्वारा कोई स्वीकृति जारी नहीं की, नया दरवाजा पुन: बंद करें। अन्यथा जन आंदोलन किया जाएगा। इसको लेकर अधिशासी अधिकारी को सूचना भी दी गई। लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। वही,ं पार्षद ममता शर्मा द्वारा वार्ड 15 में नाइयों की गली में क्षतिग्रस्त हुई फर्शी जिसे पुन: नई लगवाने की मांग की है।
-