प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ से अपना दल (एस) के राजकुमार पाल जीते, जानिये पांच फैक्टर जिससे मिली आसान जीत

राजकुमार पाल की जीत के लिये भाजपा नेताओं ने एड़ी चोटी का जोर लगाया था
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Oct 2019, 6:59 PM IST
Rajkumar Pal
राजकुमार पाल

प्रतापगढ़. प्रतापगढ़ सदर सीट से भाजपा की सहयोगी अपना दल (एस) के प्रत्याशी राजकुमार पाल ने बड़ी जीत हासिल की है । राजकुमार पाल ने सपा प्रत्याशी बृजेश पटेल को 29 हजार से अधिक वोटों से मात दी। राजकुमार पाल की जीत के लिये भाजपा नेताओं ने एड़ी चोटी का जोर लगाया था, खुद सीएम योगी भी राजकुमार पाल के लिये जनसभा करने पहुंचे थे।

राजकुमार पाल की जीत के पांच फैक्टर:

1. प्रतापगढ़ इलाके में पटेल वोटरों के बीच अनुप्रिया पटेल की खासी पकड़ है। बीजेपी के समर्थन के बाद अपना दल (एस) के राजकुमार पाल को अन्य जातियों का भी वोट मिला, जिससे उनकी जीत की राह आसान हो गई ।

2. चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस की तीन बार से सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह का सैकड़ों समर्थक के साथ बीजेपी में शामिल होने से अपना दल (एस) उम्मीदवार की जीत की राह आसान हुई ।

3. एआईएमआईएम प्रत्याशी इसरार अहमद ने मजबूती से चुनाव लड़कर विपक्षी वोटों में सेंध लगा दी, जिसका फायदा अपना दल (एस) प्रत्याशी को हुआ ।

4. सपा और बसपा दोनों दलों के बाहरी प्रत्याशी होने का लाभ भी अपना दल (एस) के प्रत्याशी राजकुमार पाल को मिला ।

5. चुनाव प्रचार के दौरान सपा और बसपा के बड़े नेताओं का चुनाव प्रचार में नहीं उतरना कार्यकर्ताओं को निराश किया, जबकि अपना दल (एस) के प्रत्याशी राजकुमार पाल के लिये खुद सीएम योगी प्रचार करने पहुंचे थे।

इनपुट- सुनील सोमवंशी, शिव नंदन साहू

Updated on:
24 Oct 2019, 6:59 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘मैं हजूर की धर्मपत्नी हूं’, राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह का फिर छलका दर्द, बोलीं- निःस्वार्थ प्रेम और सम्मान के लिए हृदय से आभारी हूं

इलाज और आस्था पर धीरेंद्र शास्त्री का संदेश: बोले- ‘दवा लेना न छोड़ें, लक्ष्मण के लिए भी आई थी संजीवनी बूटी’

राजा भैया ने धीरेंद्र शास्त्री को भेंट किया खास तोहफा; दोनों बेटे भी रहे साथ, उधर निमंत्रण न मिलने पर भानवी सिंह ने कही थी ये बात

‘राजा भैया को बंदूकधारी कहते हैं’, धीरेंद्र शास्त्री बोले- भैया जैसे व्यक्ति यदि हर जिले में हो तो कथा को कोई रोक नहीं पाएगा

कुंडा में दिखा अनोखा नजारा: बृजभूषण ने बाबा रामदेव को गोद में उठाया, पास खड़े राजा भैया भी रह गए हैरान