MP CM Mohan Yadav: शुक्रवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भागवत कथा सुनने के लिए यूपी के प्रतापगढ़ में पहुंचे। जहां उन्होंने कथा सुनने के पूर्व जगद्गुरू स्वामी राघवाचार्य से आशिर्वाद लिया।
MP CM Mohan Yadav: यूपी के पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह के प्रतापगढ़ स्थित आवास पर सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा चल रही है। जहां हर दिन सैकड़ों श्रध्दालु कथा श्रवण करने के लिए पहुंच रहे हैं। इसके अलावा इस कार्यक्रम में हर रोज वीआईपी अतिथियों का भी आगमन हो रहा है। वृहस्पतिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ कथा सुनने के लिए पहुंचे थे, तो वहीं शुक्रवार को मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव भी कथा में शामिल हुए। जहां उन्होंने सबसे पहले व्यास पीठ के पास पहुंच कर जगद्गुरू स्वामी राघवाचार्य से आशिर्वाद लिया। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने मंच से श्रोताओं के बीच अपने वक्तव्य भी रखे।
भागवत कथा से मिलता है कई जन्मों का पूण्य
MP CM Mohan Yadav: प्रतापगढ़ में भागवत कथा सुनने पहुंचे मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव का पहले भव्य स्वागत किया गया। इसके उपरांत उन्होंने व्यास पीठ से आशिर्वाद लिया। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा कि भागवत कथा धर्म का एक ऐसा मार्ग है, जिसके श्रवण मात्र से कई जन्मों का पूण्य प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि यह प्रतापगढ़ के लोगों का सौभाग्य है कि यहां भगवत कृपा प्राप्त हो रही है।