
Raja Bhaiya की गाड़ी पर कब्जा!
Raja Bhaiya News: राजा भैया की गाड़ी पर अवैध अतिक्रमण हो गया है, हां वही कुंडा वाले बहुबली राजा भैया। राजा भैया उर्फ रघुराज प्रताप सिंह की गाड़ी अवैध अतिक्रमण का शिकार हो गई है। बाहुबली नेता राजा भैया उर्फ रघुराज प्रताप सिंह की गाड़ी पर ऐसा अतिक्रमण हुआ, जिसे देखकर हर कोई हंस पड़े। लेकिन यह अतिक्रमण किसी माफिया या प्रशासन ने नहीं किया, बल्कि उनके ही पालतू कुत्तों ने! हाँ, सही सुना आपने।
राजा भैया ने अपने एक्स अकाउंट पर वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके कुत्ते गाड़ी में पूरे अधिकार के साथ बैठे हैं। पीछे से लेकर ड्राइवर सीट तक, पूरी जीप में कुत्तों का कब्जा है। राजा भैया ने वीडियो के साथ लिखा कि The trip that never happened. कहीं भी जाना होता है तो सबसे पहले गाड़ी से अवैध अतिक्रमण हटवाना पड़ता है। वाहन स्वयं मंगरू जी चलाने पे उतारू हैं। Life is beautiful with dogs. वीडियो देखकर साफ हो गया कि गाड़ी की असली मालिक कोई और नहीं, बल्कि राजा भैया के प्यारे कुत्ते हैं।
वीडियो वायरल होते ही कमेंट्स की बौछार शुरू हो गई। कुछ लोग लिख रहे हैं कि कुत्तों ने राजा भैया को ही अतिक्रमण करवा दिया, तो कुछ लोग कह रहे हैं कि गाड़ी अब पूरी तरह कुत्तों की, ड्राइवर भी वही। मज़ेदार और प्यारे कमेंट्स की भरमार है।
राजा भैया अपने रुतबा के वजह से चर्चा में रहते हैं। उन्होंने फिर साबित कर दिया कि उनका अंदाज हमेशा अलग है। जहाँ आम लोग कुत्तों के साथ खेलते हैं, राजा भैया ने इसे सोशल मीडिया का हिट वीडियो बना दिया। गाड़ी पर कुत्तों का कब्जा न सिर्फ हंसी का कारण है, बल्कि लोगों के बिच फिर से उनको लेकर एक नई चर्चा छिड़ गई। राजा भैया और उनके कुत्तों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
Published on:
06 Mar 2026 11:42 am
बड़ी खबरें
View Allप्रतापगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
