6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चलती ट्रेन से लिव-इन पार्टनर ने महिला को फेका, शरीर के हुए दो टुकड़े, पति से अलग होकर रह ही थी साथ

यूपी के बरेली में 35 वर्षीय महिला की ट्रेन में प्रेमी द्वारा धक्का देने से मौत हो गई। महिला के शरीर के दो हिस्से हो गए।

2 min read
Google source verification

झांसी

image

Anuj Singh

Mar 06, 2026

पानी पीने पर झगड़े ने बदल दी ट्रेन यात्रा

पानी पीने पर झगड़े ने बदल दी ट्रेन यात्रा

Jhansi Crime News: यूपी के बरेली में एक दर्दनाक घटना हुई है। चलती ट्रेन में पानी पीने को लेकर छोटा-सा झगड़ा इतना बड़ा हो गया कि 35 साल की महिला रुखसाना की मौत हो गई। उसके प्रेमी ने उसे ट्रेन से धक्का दे दिया, जिससे वह ट्रेन के नीचे आ गई और उसके शरीर के दो टुकड़े हो गए।

युवक के साथ ही रहती थी महिला

रुखसाना मूल रूप से मध्य प्रदेश के भोपाल की रहने वाली थी। उसके पति इरफान ने उसे छोड़ दिया था। रुखसाना के दो बेटे हैं, शादाब और समीर। दोनों बच्चे अपनी नानी के घर यानी ननिहाल में रहते हैं। पति के छोड़ने के बाद रुखसाना अकेली हो गई थी। काफी समय से वह मैनपुरी जिले के किशनी गांव के एक युवक के साथ रह रही थी। दोनों का रिश्ता सहमति से था। वे दोनों बरेली के सुभाष नगर इलाके में किराए के मकान में साथ रहते थे।

घटना कैसे हुई?

गुरुवार को रुखसाना और उसका प्रेमी 55307 नंबर की कासगंज-रामनगर पैसेंजर ट्रेन से बरेली आए थे। यह ट्रेन शाम करीब 5:40 बजे बरेली सिटी स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन में दोनों के बीच पीने के पानी को लेकर बहस हो गई। बात छोटी-मोटी थी, लेकिन झगड़ा बढ़ गया। रुखसाना ने गुस्से में ट्रेन से कूदने की धमकी दी। इससे प्रेमी को गुस्सा आ गया और उसने रुखसाना को जोर से धक्का दे दिया। महिला ट्रेन से नीचे गिर गई और तेज रफ्तार ट्रेन के नीचे आ गई। उसके शरीर के दो टुकड़े हो गए और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी (गवर्नमेंट रेलवे पुलिस) बरेली सिटी थाने की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रेमी को तुरंत हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। जीआरपी बरेली सिटी थाने के इंस्पेक्टर अमित शर्मा ने बताया कि रुखसाना के परिवार को सूचना दे दी गई है। जैसे ही परिवार वाले आएंगे और तहरीर (शिकायत) देंगे, उसके बाद कानूनी कार्रवाई पूरी की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है और दोषी के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।