2 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झांसी की मुस्कान: पति के साथ मिलकर की जेठ की हत्या, नमक के साथ किया न्यूड दफन, खुलासा

Brother kills brother in Jhansi: झांसी में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी, जिसमें उसकी पत्नी और साला भी शामिल थे। पुलिस ने भाई और उसके साले को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पत्नी मुस्कान फरार है।

2 min read
Google source verification
झांसी में हत्या, फोटो सोर्स- पत्रिका

फोटो सोर्स- पत्रिका

Jhansi murder: झांसी में भाई ने अपनी पत्नी और साले के साथ मिलकर सगे भाई की नृशंस हत्या कर दी। जिसका शव घर के अंदर ही दफनाकर ऊपर से प्लास्टर कर दिया। साक्ष्य मिटाने के लिए तमाम रास्ते अपनाए लेकिन सफलता नहीं मिली। शव को न्यूड दफन किया और नमक से भर दिया। जिससे जल्दी गल जाए। हत्या और शव को दफनाने के बाद अपनी सामान्य जीवन शैली जीने लगा, लेकिन परिवारी जनों के शक और पुलिस की जांच के बाद बड़ा खुलासा हुआ। पुलिस ने भाई को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब उसके साले (पत्नी के भाई) को भी गिरफ्तार किया गया है, जबकि पत्नी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। घटना प्रेम नगर थाना क्षेत्र की है।

खौफनाक सजा

उत्तर प्रदेश के झांसी के प्रेम नगर थाना के अंतर्गत बिहारीपुरा में तारिक बैग की हत्या कर दी गई थी। घटना में छोटे भाई मशारिक को गिरफ्तार किया गया था, जिसकी निशानदेही पर घर के अंदर दफन किए गए शव को बरामद किया गया था। पूछताछ में गिरफ्तार छोटा भाई मशारिक पुलिस को गुमराह करता रहा और अकेले ही घटना को करने की जानकारी दी, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने साजिश का खुलासा किया।

संपत्ति हड़पने के लिए कार्तिक भाई की हत्या

मशारिक ने बताया कि उसने 8 दिसंबर को मोहल्ले की ही रहने वाली मुस्कान के साथ लव मैरिज किया था। उसकी निगाह संपत्ति पर थी, इसलिए उसने तारिक बैग की हत्या की साजिश रची। जिसमें उसने अपनी पत्नी, उसके भाई तालिब को भी शामिल किया। मशारिक से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने तालिब को गिरफ्तार किया। जिसके बाद पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ।

शव को जंगल या नदी में ठिकाने लगाने की थी योजना

पुलिस की पूछताछ में तालिब ने बताया कि तारिक बैग की हत्या के बाद शव को कार से ले जाकर जंगल या नदी में ठिकाने लगाने की योजना थी। लेकिन घर के बाहर सड़क बनाने के लिए निर्माण सामग्री पड़ी थी। जिसके कारण कार वाली योजना फेल हो गई। इसके बाद उन्होंने घर के अंदर ही गड्ढा खोदकर शव को दफनाने की योजना बनाई।

शव को जल्दी गलाने के लिए नमक का उपयोग

तालिब ने बताया कि इसके लिए बाजार से नमक खरीद करके भी लाया गया। गड्ढा खोदकर शव को बिना कपड़े के दफना दिया गया। जिससे शव जल्दी गल जाए। इसके लिए ऊपर और नीचे नमक भर दिया गया। इसके बाद सीमेंट के इंटरलॉक ईंट लगा दिए गए। मशारिक की निशानदेही पर पुलिस पहले ही नाले से कुल्हाड़ी, चाकू, गैंती और फावड़ा बरामद कर चुकी है।

मृतक के मामा को हुआ तीनों पर शक

तारिक बैग के गायब होने के बाद घर वाले उसकी तलाश कर रहे थे, जिसमें मशारिक भी शामिल था। मामा मोहम्मद सलीम ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की तो मशारिक की पत्नी मुस्कान अपने भाई तालिब और नानी के साथ घर में ताला डालकर फरार हो गई। इसके पहले मोहम्मद सलीम के तहरीर लिखने के दौरान मशारिक ने अपना नाम डालने से रोक दिया था। इससे मामा को भी शक हुआ।

क्या कहती है प्रेम नगर थाना पुलिस?

प्रेम नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर तुलसीराम पांडे ने बताया कि जांच के दौरान हत्या की घटना में मशारिक, उसकी पत्नी मुस्कान और साला तालिब की साजिश सामने आई। मशारिक और तालिब को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुस्कान की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई है, जिसे भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

भाई ने पत्नी और साल के साथ मिलकर की थी बड़े भाई की हत्या