11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रतापगढ़ एनकाउंटर: मंदिर जाते युवक की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर, पुलिस ने दबोचा मास्टरमाइंड

प्रतापगढ़ के अंतू क्षेत्र में मंदिर जा रहे युवक पंकज शुक्ला की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य आरोपी विवेक पाण्डेय मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार हुआ।

2 min read
Google source verification
25 हजार के इनामी बदमाश के पैर में लगी गोली

25 हजार के इनामी बदमाश के पैर में लगी गोली

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ जिले के अंतू थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पहले मंदिर दर्शन करने जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में तेजी दिखाते हुए मुख्य आरोपी को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया है।

कैस हुई घटना?

एक सप्ताह पहले अंतू थाना क्षेत्र के डुहिया महमदापुर गांव के रहने वाले 32 वर्षीय युवक पंकज शुक्ला ग्राम प्रधान के साथ मां संडवा चंडिका धाम मंदिर दर्शन के लिए बाइक से जा रहे थे। रास्ते में बाइक सवार हमलावरों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने पंकज शुक्ला की गर्दन पर गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने इस हत्या के मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इनमें विवेक पाण्डेय उर्फ ऋषिक पाण्डेय, उसके भाई विकास पाण्डेय, विपिन तिवारी और एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं।

पुलिस की कार्रवाई और मुठभेड़?

पुलिस ने तुरंत चार टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। एसटीएफ टीम ने पहले विवेक पाण्डेय उर्फ ऋषिक पाण्डेय और विपिन तिवारी को गिरफ्तार करके अंतू थाना
पुलिस को सौंप दिया।

पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी विवेक पाण्डेय ने बताया कि हत्या में इस्तेमाल किया गया तमंचा वह बरामद करा सकता है। पुलिस टीम उसे लेकर बैजलपुर पुल के पास पहुंची। इसी दौरान विवेक पाण्डेय ने अचानक पुलिसवालों को धक्का देकर अवैध तमंचे से फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इसमें विवेक पाण्डेय के दाहिने पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे तुरंत जिला अस्पताल प्रतापगढ़ भेज दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

गिरफ्तारी और बरामदगी

सह-आरोपी विपिन तिवारी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक विवेक पाण्डेय पर हत्या समेत करीब सात गंभीर मुकदमे पहले से दर्ज हैं। वह 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश था। विपिन तिवारी पर भी दो गंभीर मामले दर्ज हैं। दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

एसपी का बयान

एसपी दीपक भूकर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत चार टीमों का गठन किया था। पुलिस का कहना है कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर पकड़ा जाएगा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई की जा रही है।