प्रतापगढ़ के राजा भैया ने अपने अस्तबल में सबसे महंगा नया हाईब्रिड घोड़ा 'ट्रोजन' जोड़ा है। टीका-आरती और नारियल फोड़कर उसका शाही स्वागत किया गया। अब किले में घोड़ों की संख्या 11 हो गई है। ट्रोजन का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।
प्रतापगढ़ के राजा भैया ने अपने अस्तबल में 30 लाख का नया हाईब्रिड घोड़ा 'ट्रोजन' जोड़ा है। टीका-आरती और नारियल फोड़कर उसका शाही स्वागत किया गया। अब किले में घोड़ों की संख्या 11 हो गई है। ट्रोजन का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।
यूपी के बाहुबली और प्रतापगढ़ की कुंडा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने नया घोड़ा खरीदा है। इस हाईब्रिड घोड़े का नाम राजा भैया ने ट्रोजन रखा है। जिसकी 30 लाख है। इस तरह अब राजा भैया के किले में घोड़ों की संख्या 11 पहुंच गई है। एक-एक घोड़े की कीमत करीब 20 लाख है। ट्रोजन इन सभी में सबसे महंगा घोड़ा है, इसका वीडियो सामने आया है। राजा भैया ने अस्तबल में ट्रोजन का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। टीका लगाया, आरती उतारी और नारियल फोड़कर उसे अस्तबल में एंट्री दिलाई। जिस गाड़ी से ट्रोजन को लाया गया, उसे भी फूल-मालाओं से सजाया गया था। जल्द ही ट्रोजन घोड़े को स्पेशल ट्रेनिंग दी जाएगी।
राजा भैया को घुड़सवारी का शौक है। यह उन्हें अपने पिता उदय प्रताप सिंह से विरासत में मिला है। पिता उदय प्रताप सिंह चाहते थे कि उनका बेटा बहादुरी वाले खेलकूद करे। उनके किले में 12 से अधिक घोड़े थे।
किले में घोड़ों की देखभाल करने वाले केदार यादव बताते हैं। कि एक बार राजा भैया घोड़े पर बैठने की जिद पर अड़ गए। तब वे सिर्फ 6 साल के थे। उस दिन वे काफी देर तक घोड़े पर घूमते रहे। उन्हें इतना मजा आया कि आगे चलकर यह उनका एक शौक बन गया। आज वे एक बेहतरीन घुड़सवार हैं। घोड़े से गिरने से ही 2 पसलियां टूट चुकी हैं।
विधायक राजा भैया ने दशहरे पर कुंडा के अपने बेंती महल में अस्त्र-शस्त्रों की पूजा की। कहा- शस्त्र सारे हमारे हैं। जो हमारा है, वो समर्थकों का है। और जो समर्थकों का है वो हमारा है। करीब 200 से ज्यादा देशी-विदेशी हथियारों को टेबल पर सजाया गया है। हथियारों में पिस्टल, रिवॉल्वर, 12 बोर की बंदूक, राइफल और थर्टी कारबाइन शामिल थीं। हर साल दशहरे पर राजा भैया अपने शस्त्रागार में रखें हथियारों की पूजा करते हैं। उनकी पत्नी के हथियारों के वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की वजह से इस बार मामला सुर्खियों में आया था।
दरअसल, भावनी सिंह ने 18 सिंतबर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया था। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि राजा भैया के पास अवैध हथियारों का जखीरा है। उनके पास कुछ ऐसे हथियार हैं। जिनसे मास डिस्ट्रक्शन हो सकता है। मतलब हमले में तमाम लोग मारे जा सकते हैं। ये हथियार जन सुरक्षा और आंतरिक शांति के लिए खतरा बन सकते हैं। वीडियो सामने आने के बाद राजा भैया के सबसे करीबी माने जाने वाले अक्षय प्रताप ने कहा था- राजा भैया क्यों अवैध हथियार रखेंगे? राजा भैया का एक भी ऐसा नौकर नहीं है। जिसके पास लाइसेंस और असलहा न हो। दशहरे पर हम इनकी पूजा करते हैं। सारे लीगल शस्त्र हैं। जिसे देखना है वह दशहरा में आ जाए।