प्रयागराज

किसान के खाते में आ गए 99 अरब 99 करोड़ रूपए, बैलेंस देख बैंक अधिकारियों के उड़ गए होश

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक किसान के बैंक अकाउंट में इतनी बड़ी रकम आ गई कि बैंक बैलेंस देखकर बैंक अधिकारियों का पसीना छूट गया।

less than 1 minute read

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के अर्जुनपुर गांव निवासी भानु प्रकाश बिंद किसान हैं। भानु प्रकाश ने खेती बाड़ी के लिए सुरियांवा स्थित बैंक आफ बड़ौदा की ग्रामीण बैंक से केसीसी लोन भी ले रखा था। काफी दिनों से लोन न जमा कर पाने के कारण उनका खाता एनपीए भी हो गया था, लेकिन बृहस्पतिवार को अचानक उनका लोन खाता चेक कर रहे शाखा प्रबंधक ने जब बैलेंस देखा तो उनके होश उड़ गए। देखा कि भानु प्रकाश बिंद के लोन खाते की धनराशि 99,99,94,95,999 रूपए हैं। जिसकी सूचना खाता धारक को दी गई। खाते में इतना पैसा होने की जानकारी मिलते ही भानु प्रकाश बिंद भागते हुए बैंक पहुंचे। तब तक बैंक अधिकारी इसबात की जांच करने में जुटे थे कि आखिर इतना पैसा कहां से आया। हालाकि काफी जांच पड़ताल के बाद पता चला कि यह पैसा तकनीकि खराबी के कारण आया है। फिलहाल शाखा प्रबंधक आशीष तिवारी द्वारा खाते में होल्ड लगा दिया गया।
बैंक मैनेजर आशीष तिवारी ने बताया कि एनपीए खाते में कुछ तकनीकि खराबी के कारण ऐसा हुआ है। खाते में होल्ड लगा दिया गया है।

Published on:
17 May 2024 09:46 pm
Also Read
View All

अगली खबर