प्रयागराज

घर के बाहर बैठे युवक पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत नाजुक, जिला अस्पताल में भर्ती

लालगंज कोतवाली क्षेत्र के गोविंदपुर पूरे अनिरुद्ध गांव में शनिवार देर रात एक युवक को रंजिश के चलते गोली मार दी गई। घायल युवक का नाम कुलदीप तिवारी है, जो कमलेश तिवारी का बेटा है।
less than 1 minute read
घर के बाहर बैठे युवक पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत नाजुक, जिला अस्पताल में भर्ती
घर के बाहर बैठे युवक पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत नाजुक, जिला अस्पताल में भर्ती

लालगंज कोतवाली क्षेत्र के गोविंदपुर पूरे अनिरुद्ध गांव में शनिवार देर रात एक युवक को रंजिश के चलते गोली मार दी गई। घायल युवक का नाम कुलदीप तिवारी है, जो कमलेश तिवारी का बेटा है। गोली उसके सिर में लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजनों ने तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया

परिजनों ने तुरंत उसे लालगंज ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ट्रॉमा सेंटर में एंबुलेंस न मिलने पर सीओ लालगंज आशुतोष मिश्रा ने अपने सरकारी वाहन से घायल को अस्पताल भिजवाया।

बाहर बैठे शख्स पर चलाई गोली

पिता कमलेश तिवारी ने आरोप लगाया कि पड़ोसी गांव के मंजीत द्विवेदी ने पुरानी रंजिश के कारण घर के बाहर बैठे उनके बेटे पर गोली चला दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। सीओ आशुतोष मिश्रा ने बताया कि घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
26 Oct 2025 08:54 pm
Published on:
26 Oct 2025 08:54 pm
Also Read
View All
Prayagraj Violence: प्रयागराज हिंसा पर भड़के डिप्टी सीएम केशव मौर्य, बोले- छात्रों के भेष में सपा के गुंडों ने की तोड़फोड़, बख्शे नहीं जाएंगे

प्रयागराज: केशव प्रसाद मौर्य बोले- असदुद्दीन ओवैसी भी अखिलेश की तरह देख रहे हैं सपने, कांवर रुट पर नहीं बिकेगा मांस

Latest weather update: 27, 28 और 29 जुलाई को झमाझम बारिश, आकाशीय बिजली का अलर्ट

सावन में महादेव भक्तों को रेलवे का तोहफा, प्रयागराज से ज्योतिर्लिंगों के लिए चलेंगी विशेष ट्रेनें, जानिए डिटेल्स

Allahabad High Court: ‘राम मंदिर में चोरी से भी लोग शर्मिंदा नहीं हुए’, हाई कोर्ट की कड़ी टिप्पणी, भ्रष्टाचारियों को मृत्युदंड तक की बात