प्रयागराज

विंध्याचल और मैहर स्टेशनों पर ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव शुरू, श्रद्धालुओं को होगी सुविधा

शारदीय नवरात्र पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के विंध्याचल और मैहर पहुंचने की संभावना को देखते हुए रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं।
less than 1 minute read
train
फाइल फोटो-पत्रिका

शारदीय नवरात्र पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के विंध्याचल और मैहर पहुंचने की संभावना को देखते हुए रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं। प्रयागराज जंक्शन और छिवकी से गुजरने वाली 26 जोड़ी ट्रेनों को 22 सितंबर से 6 अक्तूबर तक विंध्याचल और मैहर स्टेशनों पर अस्थायी ठहराव दिया गया है।

11 जोड़ी ट्रेनों को 2-2 मिनट रुकने की अनुमति दी गई

इस अवधि में मैहर स्टेशन पर 15 जोड़ी ट्रेनों को 5-5 मिनट और विंध्याचल स्टेशन पर 11 जोड़ी ट्रेनों को 2-2 मिनट रुकने की अनुमति दी गई है। इनमें गोदान एक्सप्रेस, पवन एक्सप्रेस, गंगा कावेरी एक्सप्रेस, ताप्तीगंगा एक्सप्रेस समेत कई महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं।

रेलवे के साथ-साथ यूपी रोडवेज ने भी बसों का विशेष संचालन शुरू किया है। जीरो रोड बस स्टेशन से सोमवार सुबह 4 बजे से विंध्याचल के लिए हर 15 मिनट पर बसें चल रही हैं, जो रात 11 बजे तक जारी रहेंगी। प्रयागराज और वाराणसी रीजन की कुल 200 बसें इस सेवा में लगाई जाएंगी। इनमें से सिर्फ 65 बसें मिर्जापुर-विंध्याचल-प्रयागराज रूट पर चलाई जाएंगी।

Updated on:
22 Sept 2025 09:42 pm
Published on:
22 Sept 2025 09:42 pm
Also Read
View All
प्रयागराज कमिश्नर की बड़ी कार्रवाई: वीडीओ निलंबित, एडीओ, सीवीओ के निलंबन के लिए शासन को पत्र, सीडीओ को कारण बताओ नोटिस

अतीक-अशरफ की जमीन कुर्की के बाद भी सुरक्षित नहीं? किसने जमाया कब्जा; प्लॉटिंग का मामला सामने आते ही एक्शन

SC/ST एक्ट पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, नीयत के बिना जातिसूचक शब्द कहना हर बार अपराध नहीं

प्रयागराज में बाढ़ पर अखिलेश का योगी सरकार पर हमला, बोले- अगर हिम्मत है तो सड़क पर उतरिए, हवा-हवाई सर्वे से काम नहीं चलेगा

प्रयागराज को दो और सूबेदारगंज को एक अमृत भारत ट्रेन की सौगात: लोकमान्य तिलक, उधना की यात्रा होगी आसान