प्रयागराज

महाकुंभ के लिए जारी हुआ AI चैटबॉट, यहां से मिलेगी सारी जानकारियां, ऐसे करें रजिस्टर 

महाकुंभ को दिव्य, भव्य, सुरक्षित और स्वच्छ के साथ-साथ प्रदेश की सरकार इसे डिजिटल बनाने में जुटी हुई है। महाकुंभ के लिए AI चैटबॉट लांच किया गया है। आइये बताते हैं कैसे इसका इस्तेमाल करें ? 

less than 1 minute read

महाकुंभ की तैयारियां जोरो-शोरों पर चल रही हैं। प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक महाकुंभ मेला होने वाला है। प्रदेश की सरकार इसकी तैयारियों में लगी हुई है। महाकुंभ को  दिव्य, भव्य, सुरक्षित और स्वच्छ के साथ-साथ प्रदेश की सरकार इसे डिजिटल बनाने की कवायद भी की गई है। 

महाकुंभ AI चैटबॉट का होगा प्रयोग

उत्तर प्रदेश सरकार ने लोक आस्था के महापर्व में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की सहायता के लिए AI तकनीक से युक्त 'कुम्भ सहायक ऐप' लॉन्च किया है। इस ऐप से श्रद्धालुओं को महाकुंभ के इतिहास, परंपरा, स्नान घाटों, एवं शहर के प्रमुख पर्यटक स्थलों सहित अन्य विभिन्न जानकारियां मिलेंगी।

कैसे करें इस्तेमाल 

महाकुंभ चैटबॉट के लिंक chatbot.kumbh.up.gov.in पर क्लिक करें। यहां अपने मोबाइल नंबर डालें। आपके दिए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा उसे दर्ज करें। उसके बाद भाषा का चयन करें और चैटबॉट का इस्तेमाल करें।

Also Read
View All
महाकुंभ से वायरल हुई नीली आंखों वाली मोनालिसा ने दूसरे धर्म के युवक से की शादी, फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा बोले- हुई लव जिहाद का शिकार

यूपी में शिक्षक भर्ती अपडेट, 1,113 नए चयनितों को मिली नौकरी, 19 मार्च तक तैनाती के आदेश

Vande Bharat Express: घाटे में चल रही प्रयागराज-गोरखपुर वंदे भारत पर संकट, रेलवे बोर्ड लेगा अंतिम फैसला

विदेश भागने की तैयारी में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, आशुतोष ब्रह्मचारी का बड़ा आरोप, कोर्ट में दायर की याचिका

High Court Reject: बरेली हिंसा मामला: इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 6 आरोपियों की FIR रद्द करने की याचिका खारिज

अगली खबर