11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी में शिक्षक भर्ती अपडेट, 1,113 नए चयनितों को मिली नौकरी, 19 मार्च तक तैनाती के आदेश

बेसिक शिक्षा परिषद की 29,334 गणित और विज्ञान शिक्षक भर्ती में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 1,113 याचिकाकर्ता अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है। परिषद ने इन अभ्यर्थियों की अनंतिम चयन सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही जिला आवंटन भी कर दिया गया है और संबंधित जिलों को जल्द तैनाती देने के […]

less than 1 minute read
Google source verification
UP Teacher Vacancy 2025

UP Teacher Vacancy 2025(Image-Freepik)

बेसिक शिक्षा परिषद की 29,334 गणित और विज्ञान शिक्षक भर्ती में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 1,113 याचिकाकर्ता अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है। परिषद ने इन अभ्यर्थियों की अनंतिम चयन सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही जिला आवंटन भी कर दिया गया है और संबंधित जिलों को जल्द तैनाती देने के निर्देश दिए गए हैं।

19 मार्च तक पदस्थापन की प्रक्रिया हो जाएगी पूरी

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का नियमानुसार परीक्षण कर 19 मार्च तक पदस्थापन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। बता दें कि यह नियुक्तियां परिषद के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में गणित और विज्ञान विषय के रिक्त पदों पर की जाएंगी।

13 साल पहले शुरू हुई थी प्रक्रिया

दरअसल, यह भर्ती प्रक्रिया करीब 13 साल पहले 11 जुलाई 2013 को शुरू हुई थी। समय के साथ कई पद खाली रह गए, जिसके बाद नियुक्ति की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने कानूनी लड़ाई शुरू की और मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया। सुप्रीम कोर्ट के 29 जनवरी 2025 के आदेश और शासन के 19 जुलाई 2025 के निर्देशों के अनुपालन में परिषद ने उन अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे थे, जिन्होंने 31 दिसंबर 2019 से पहले याचिकाएं दाखिल की थीं और चयनित कटऑफ से अधिक अंक प्राप्त किए थे।

इसी प्रक्रिया के तहत अब 1,113 पात्र याचिकाकर्ता अभ्यर्थियों की अनंतिम चयन सूची जारी की गई है, जिससे लंबे समय से नियुक्ति का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों को राहत मिली है।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग