9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखनऊ पहुंचते ही भाग जाएंगे अविमुक्तेश्वरानंद, शंकराचार्य को लेकर आशुतोष महाराज का बड़ा बयान

अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत शिकायत दर्ज कराने वाले आशुतोष पांडे पर ट्रेन में जानलेवा हमला होने का मामला सामने आया है।

2 min read
Google source verification
शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष पांडे पर हमला

शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष पांडे पर हमला Source- X

Shankaracharya Avimukteshwarananda Controversy: यूपी में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर एक बड़ा विवाद चल रहा है। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत बच्चों के यौन शोषण के आरोप में FIR दर्ज कराने वाले आशुतोष पांडे महाराज पर हाल ही में जानलेवा हमला हुआ है। उन्होंने इस हमले का आरोप स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लगाया है। आशुतोष पांडे ने हमले के बाद बड़ा बयान दिया है।

ट्रेन में हुआ हमला

आशुतोष पांडे प्रयागराज जाने के लिए गाजियाबाद से ट्रेन में सवार हुए थे। वे रीवा एक्सप्रेस में थे। सुबह जब वे बाथरूम जाने के लिए गए, तो वहां एक व्यक्ति खड़ा था। आसपास कोई अन्य व्यक्ति या पुलिस नहीं दिख रही थी। जैसे ही वे आगे बढ़े, उन पर हमला कर दिया गया। हाथापाई हुई और हमलावर ने धारदार हथियार से उनके चेहरे पर वार किए। हमलावर ने उनकी नाक काटने की कोशिश की और कहा कि उसे नाक काटकर अपने गुरु स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के चरणों में चढ़ानी है।

बचाव के लिए टॉयलेट में बंद हुए

आशुतोष पांडे ने बताया कि उन्होंने किसी तरह खुद को ट्रेन के बाथरूम में बंद कर लिया। वहां से उन्होंने पुलिस को फोन किया और मदद मांगी। इस हमले में उन्हें चेहरे, हाथ और शरीर पर कई गंभीर चोटें आई हैं। वे काफी डरे हुए हैं और लहू-लुहान हो गए थे। हमले के बाद उन्हें अस्पताल में इलाज कराना पड़ा। वहीं आशुतोष पांडे ने कहा कि हमले के बाद उन्हें ठीक से मदद नहीं मिली। उन्होंने सरकार और उत्तर प्रदेश पुलिस से अपील की है कि उनका पूरा रिकॉर्ड, सबूत और साक्ष्य किसी भी तरह उच्च न्यायालय तक पहुंचा दिए जाएं। वे चाहते हैं कि न्याय हो और उनके खिलाफ लगे आरोपों की सच्चाई सामने आए।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर सपा से जुड़ाव का दावा

आशुतोष महाराज ने एक बड़ा दावा किया है कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती समाजवादी पार्टी (सपा) के गुरु हैं। उन्होंने कहा कि जितना लिखकर देते हैं, उतना ही बोलते हैं। वे पैदल यात्रा कर रहे हैं और लखनऊ पहुंचते ही भाग जाएंगे। आशुतोष ने यह भी कहा कि उनके पास स्वामी के खिलाफ मजबूत सबूत हैं और वे नहीं बच पाएंगे।

पूरे मामले में विवाद

यूपी में मामला काफी गर्म है। एक तरफ आशुतोष पांडे स्वामी पर यौन शोषण के आरोप लगा रहे हैं और अब खुद पर हमले का दावा कर रहे हैं। दूसरी तरफ स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके समर्थक इन आरोपों को झूठा बताते हैं। कुछ जगहों पर आशुतोष पर भी पुराने मुकदमों और इतिहास का जिक्र हो रहा है। पुलिस जांच कर रही है कि हमला किसने किया और इसका सच क्या है।