8 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आशुतोष ब्रह्मचारी पर हुए हमले को लेकर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान, सुरक्षा पाने के लिए रची कहानी

आज सुबह रीवा एक्सप्रेस में आशुतोष ब्रह्मचारी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला हुआ। वे प्रयागराज कोर्ट में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर नाबालिग यौन शोषण के सबूत पेश करने जा रहे थे।

2 min read
Google source verification
swami avimukteshwaranand shankaracharya

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद शंकराचार्य

Ashutosh Brahmachari News: आज सुबह रीवा एक्सप्रेस ट्रेन में आशुतोष ब्रह्मचारी पर जानलेवा हमला हुआ। वे प्रयागराज कोर्ट में सबूत पेश करने जा रहे थे। फतेहपुर और सिराथू स्टेशन के बीच सुबह करीब 5 बजे अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से उनके चेहरे, हाथों पर वार किए और नाक काटने की कोशिश की। आशुतोष ने ट्रेन के टॉयलेट में खुद को बंद करके जान बचाई। वे लहूलुहान हालत में प्रयागराज पहुंचे और इलाज करा रहे हैं। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी, जिसमें शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके सहयोगियों पर हमले की साजिश का आरोप लगाया।

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बयान

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने इस हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे 'नाटक' और 'साजिश' बताया है। उन्होंने कहा कि यह सब एक बड़ा ड्रामा है, जो उनके खिलाफ चल रहे केस को मजबूत करने के लिए रचा गया है। वे पहले भी आशुतोष के आरोपों को झूठा और सनातन धर्म को बदनाम करने की कोशिश बता चुके हैं। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, शंकराचार्य ने हमले को "मनगढ़ंत" करार दिया और कहा कि यह सुरक्षा पाने या सहानुभूति बटोरने का तरीका है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका इस घटना से कोई लेना-देना नहीं है और जांच में सच्चाई सामने आएगी।

सबूत पेश करने जा रहे थे आशुतोष महराज

यह हमला उस वक्त हुआ जब आशुतोष ब्रह्मचारी ने शंकराचार्य पर नाबालिगों के यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाकर कोर्ट में केस चलवा रखा है। आशुतोष ने पहले भी अपनी जान को खतरा बताया था। हमले के बाद कई जगहों से इसे केस से जोड़कर देखा जा रहा है। आशुतोष ने शंकराचार्य पर सीधे साजिश का इल्जाम लगाया, जबकि शंकराचार्य ने इसे झूठा प्रचार बताया।

पुलिस ने शुरू की जांच

प्रयागराज जीआरपी ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हमलावर की तलाश जारी है। आशुतोष ब्रह्मचारी ने शंकराचार्य पर नाबालिगों के यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है, जिसके वजह से उनपर हमला हुआ है, यह कहना है आशुतोष ब्रह्मचारी का।