22 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक ही फंदे पर झूलते मिले प्रेमी- प्रेमिका दोनों के पैर जमीन से छू रहे थे… 4 साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

रायबरेली में पेड़ से एक ही फंदे पर झूलते मिले प्रेमी-प्रेमिका, दोनों के पैर जमीन छू रहे थे। चार साल से चल रहे प्रेम संबंध का दर्दनाक अंत हो गया। पास में मिला ब्रीफकेस भी बढ़ा रहा रहस्य—आखिर उस रात क्या हुआ? पढ़ें पूरी खबर।

2 min read
Google source verification
मृतक की फाइल फोटो और जांच करती पुलिस जेनरेट AI

मृतक की फाइल फोटो और जांच करती पुलिस जेनरेट AI

रायबरेली जिले में रविवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई। जहां एक प्रेमी जोड़े के शव पेड़ से लटके मिले। रायबरेली के मिल एरिया कोतवाली क्षेत्र में प्रेम राजपुर और राधनपुर ग्राम सभा की सीमा पर रविवार तड़के उस समय सनसनी फैल गई। जब लोगों ने एक युवक और युवती का शव पेड़ से लटका देखा। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। पुलिस को सूचना दी गई।

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में रविवार की सुबह कुछ ग्रामीण अपने खेतों की देखभाल करने के लिए गए थे। जहां पर उन्होंने एक ही फंदे से प्रेमी प्रेमिका का शव लटकते हुए देखा। इसके बाद ग्राम प्रधान को सूचना दी गई। जिन्होंने पुलिस को बुलाया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को नीचे उतार कर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक की पहचान दोहरी गांव के रहने वाले 26 वर्षीय शिव बहादुर के रूप में हुई है। वह गंगा प्रसाद का पुत्र था। वहीं युवती की पहचान 24 वर्षीय महिमा के तौर पर हुई। जो खादरी गांव की रहने वाली है। दोनों गांवों के बीच की दूरी लगभग 4 से 5 किलोमीटर बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों एक ही जाति से थे। और करीब चार साल से एक-दूसरे के संपर्क में थे। बताया जा रहा है कि उनके बीच लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था। घटनास्थल के पास से एक ब्रीफकेस भी मिला है। जिसमें दोनों के कपड़े रखे हुए थे।

अपर पुलिस अधीक्षक बोले- प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला लग रहा

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम संबंध से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।