20 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायबरेली में तेज रफ्तार स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पलटी, 20 बच्चों में मची चीख-पुकार

Raebareli school van accident: रायबरेली में स्कूली वैन पलटने से हड़कंप मच गया। घटना के समय वैन में 20 छात्र-छात्राएं बैठे थे, जिनमें से आठ को चोटें आई हैं। दो की हालत गंभीर है।

less than 1 minute read
Google source verification
दुर्घटनाग्रस्त स्कूली वैन, फोटो सोर्स- पत्रिका

फोटो सोर्स- पत्रिका

School van accident: रायबरेली में स्कूली बच्चों से भरी वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे मौके पर कोहराम मच गया। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य चलाया और वैन में फंसे छात्रों को बाहर निकाला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां दो की गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामला हरचंदपुर थाना क्षेत्र का है।

20 बच्चे बैठे थे स्कूल वैन में

उत्तर प्रदेश के रायबरेली के हरचंदपुर-महाराजगंज मार्ग पर उस समय भीषण हादसा हो गया‌। जब स्कूली बच्चों से भरी वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के समय वैन में 20 बच्चे बैठे थे। वैन के गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने वैन में फंसे छात्रों को बाहर निकाला और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

दो की हालत गंभीर

गनीमत रही कि दुर्घटना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरचंदपुर के पास ही हुई। वैन पलटने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। 8 छात्रों को चोट आई थी, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। शेष को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया है। गंभीर रूप से घायलों में 11 वर्षीय शिवम पुत्र राजकुमार निवासी नवीगंज और काव्यांश राजपूत पुत्र कमलेश कुमार निवासी पुरे बेसन को गंभीर चोट आई है, जिन्हें हरचंदपुर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

अभिभावकों में नाराजगी

वैन पलटने की जानकारी मिलते ही अभिभावकों में हड़कंप मच गया। सभी अस्पताल की तरफ भागे। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन पर भी सवाल उठाया और बोले, "मानक के विपरीत, वैन में सवारियां बैठाई जा रही हैं; ऐसे में दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।" हरचंदपुर पुलिस ने बताया कि सामने से दूसरा वाहन आ जाने के कारण वैन अनियंत्रित हो गई और पलट गई।