7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसम विभाग की चेतावनी, अब अगले 5 दिनों तक बढ़ेगा तापमान, गर्मी बढ़ने के आसार

होली के बाद अब उत्तर प्रदेश में गर्मी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के आंचलिक केंद्र ने ताजा प्रेस नोट जारी कर लोगों को आने वाले दिनों में बढ़ती गर्मी को लेकर सावधान किया है। विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक प्रदेश में अधिकतम तापमान लगातार बढ़ने की संभावना है, जिससे […]

less than 1 minute read
Google source verification

होली के बाद अब उत्तर प्रदेश में गर्मी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के आंचलिक केंद्र ने ताजा प्रेस नोट जारी कर लोगों को आने वाले दिनों में बढ़ती गर्मी को लेकर सावधान किया है। विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक प्रदेश में अधिकतम तापमान लगातार बढ़ने की संभावना है, जिससे मौसम पहले से ज्यादा गर्म महसूस होगा।

अगले एक हफ्ते तक कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं है। इसी वजह से अगले एक हफ्ते तक मौसम पूरी तरह शुष्क रहने की संभावना है। बादल या बारिश के आसार न होने के कारण तेज धूप सीधे तापमान को बढ़ाएगी और दोपहर के समय गर्मी ज्यादा महसूस होगी।

दोपहर के समय धूप में निकलने से बचें

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इससे तापमान सामान्य से भी अधिक रह सकता है और दिन के समय लोगों को तेज धूप और गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोग दोपहर के समय धूप में निकलने से बचें। बाहर जाते समय पानी पीते रहें और शरीर को हाइड्रेट रखें, ताकि गर्मी के असर से बचा जा सके।