प्रयागराज

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बवाल: सुरक्षाकर्मियों से झड़प के बाद छात्रों का हंगामा

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में दिशा छात्र संगठन से जुड़े छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच सोमवार को जमकर विवाद हो गया। एफसीआई भवन में बैठे छात्रों को भगाने पहुंचे सुरक्षाकर्मियों और छात्रों के बीच नोंकझोंक हो गई।

less than 1 minute read
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बवाल

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में दिशा छात्र संगठन से जुड़े छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच सोमवार को जमकर विवाद हो गया। एफसीआई भवन में बैठे छात्रों को भगाने पहुंचे सुरक्षाकर्मियों और छात्रों के बीच नोंकझोंक हो गई, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया।

सुरक्षाकर्मियों ने छात्रों के साथ की बदसलूकी

आरोप है कि सुरक्षाकर्मियों ने छात्रों के साथ बदसलूकी की और उन्हें धमकाने के साथ मारपीट की कोशिश भी की। इससे नाराज छात्र नारेबाजी करते हुए विश्वविद्यालय के मुख्य गेट तक पहुंच गए और घंटों तक प्रदर्शन किया। स्थिति को संभालने के लिए मुख्य द्वार को बंद कर दिया गया। बाद में चीफ प्रॉक्टर से बातचीत के बाद छात्रों ने अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा और शांतिपूर्वक लौट गए।

बड़ी संख्या में जुटे छात्र

थोड़ी ही देर में बड़ी संख्या में छात्र एफसीआई बिल्डिंग के बाहर जुट गए और वहां सभा की। इसके बाद सभी कार्यकर्ता पैदल मार्च निकालते हुए विश्वविद्यालय के मुख्य गेट की ओर बढ़े। गेट बंद होने के कारण छात्र बाहर ही बैठ गए और प्रदर्शन करने लगे। बाद में प्रॉक्टोरियल बोर्ड के हस्तक्षेप से छात्र प्रतिनिधियों ने प्रॉक्टर कार्यालय जाकर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।

छात्रों ने आरोप लगाया कि सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें पकड़कर खींचा और बल प्रयोग किया। दिशा संगठन से जुड़े चंद्र प्रकाश और अविनाश ने कहा कि एफसीआई बिल्डिंग में सैकड़ों छात्र पढ़ते हैं, लेकिन वहां न साफ पीने का पानी है, न शौचालय की सुविधा। कक्षाओं में माइक तक नहीं है। जब छात्र इन समस्याओं के खिलाफ आवाज उठाते हैं, तो उन्हें डराया या चुप कराने की कोशिश की जाती है।

Published on:
15 Oct 2025 09:26 pm
Also Read
View All
योगी के गढ़ से निकाली अविमुक्तेश्वरानंद ने गविष्टि गौ रक्षा यात्रा, पूछा- जिनको वोट दिया वो गाय की रक्षा कर रहें?

High Court News: नक्शा पास कराने के लिए PDA को नहीं देना होगा बेटरमेंट चार्ज, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने लगाई रोक

आज की चेतावनी: पूर्वी यूपी के 10 जिलों के लिए रेड, पश्चिमी पश्चिमी यूपी के 22 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

प्रयागराज में अविमुक्तेश्वरानंद बोले- उनका ट्विटर हैंडल ब्लॉक, कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर भी दिया बयान

‘आज के जमाने में असलहा लेकर चलता कौन है?’, हाईकोर्ट के शस्त्र लाइसेंस का ब्योरा मांगने वाले सवाल पर क्या बोले बृजभूषण सिंह?