प्रयागराज

नगर निगम चुनाव से पहले निगम की बड़ी लापरवाही, दस्तावेजों में नहीं है मोहल्ले का नाम फिर भी बन गया वार्ड

नगर निगम में कार्यरत कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। अकबरपुर नाम का कोई मोहल्ला रिकार्ड में दर्ज नहीं है लेकिन इस वार्ड नंबर 91 में शामिल कर दिया गया है। नगर निगम के अधिकारियों ने वार्ड नंबर 91 पूरा मनोहर दास में अकबरपुर नाम के मोहल्ले को शामिल किया है।

2 min read
नगर निगम चुनाव से पहले निगम की बड़ी लापरवाही, दस्तावेजों में नहीं है मोहल्ले का नाम फिर भी बन गया वार्ड

प्रयागराज: यूपी के प्रयागराज जिले में नगर निगम का चुनाव नजदीक है। वार्डो में प्रबल दावेदार पूरी तैयारी में जुटे हैं और प्रत्याशी चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। नगर विस्तार होने पर बनाए गए नए 20 वार्डो का परिसीमन तो जारी कर दिया गया है लेकिन दस्तावेजों में जिस मोहल्ले का नाम भी दर्ज नहीं है उसे वार्ड में शामिल कर दिया गया है।

वार्ड नंबर 91 में पाई गई गड़बड़ी

नगर निगम में कार्यरत कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। अकबरपुर नाम का कोई मोहल्ला रिकार्ड में दर्ज नहीं है लेकिन इस वार्ड नंबर 91 में शामिल कर दिया गया है। नगर निगम के अधिकारियों ने वार्ड नंबर 91 पूरा मनोहर दास में अकबरपुर नाम के मोहल्ले को शामिल किया है।

नगर निगम का विस्तार होने पर बने कुल 100 वार्ड

इस गड़बड़ी के उजागर होने पर नगर निगम की ओर से जन सूचना अधिकारी के माध्यम से मांगे गए जवाब में दिया गया है। इसके अलावा नगर निगम का विस्तार होने से निकाय चुनाव के लिए इस बार 100 वार्ड बनाया गया है। इसका परिसीमन भी सोमवार को शासन की ओर से जारी कर दिया गया है।

नए परिसीमन आने पर पार्षदों ने जताई नाराजगी

2022 में जनपद में नगर निगम का विस्तार होने से अब 100 वार्ड बन गए हैं। निकाय चुनाव को लेकर परिसीमन जारी किया गया तो कुछ पार्षदों ने आपत्ति दर्ज कराई है। क्षेत्रीय पार्षद अतहर रजा लाडले ने कुछ इलाके के नाम दर्ज न होने पर आपत्ति लगाई है। इसके बाद निगम की ओर से आपत्तियों के निस्तारण के बाद दोबार परिसीमन जारी हुआ तो इस मोहल्ले को वार्ड से नहीं हटाया गया। नगर निगम के चीफ इंजीनियर सतीश कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि गलती होने की वजह से नाम में गड़बड़ी आई है। ऐसे मोहल्ले को जल्द ही परिसीमन से भी हटा दिया जाएगा।

Published on:
29 Sept 2022 12:12 pm
Also Read
View All