
इलाहाबाद. कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ की हड्डी हैं। कार्यकर्ता ही संगठन की अहम कड़ी हैं। कार्यकर्ताओं के सम्मान और स्वाभिमान से बढ़ कर कुछ नहीं। इस समय कार्यकर्ताओं के सामने दो बड़ी चुनौती हैं। पहली चुनौती केंद्र और राज्य सरकार की ओर से गरीब, शोषित और किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं को उन तक पहुंचाना। उक्त बातें बीजेपी प्रदेश के अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय ने संगम नगरी में कही।
महेंद्र नाथ पांडेय ने प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव को महत्वपूर्ण चुनौती बताया। साथ ही कार्यकर्ताओं को बीजेपी की नगर निकाय चुनाव में परचम लहराने के लिए जुट जाने का आह्वाहन किया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय ने यह भी कहा कि जिस प्रकार से प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है। ठीक उसी प्रकार से जल्द ही होने जा रहे नगर निकाय चुनाव में भी बीजेपी का परचम लहराना है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को पूरी तन्मयता के साथ जुट जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय के स्वागत का सिलसिला नवाबगंज, शांतिपुरम् चैराहे के बाद तेलियरगंज भी उनका भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश के अध्यक्ष के काफीले के साथ गाड़ियों की लंबी लाइन से जगह-जगह जाम घंटो जाम लगा। इस दौरान लक्ष्मी टाकीज चैराहा, नेतराम चैराहा, मनमोहन पार्क, सिविल लाइन हनुमान तक उनका बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
इनपुट-इलाहाबाद से अरुण रंजन की रिपोर्ट
यहां से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने एक होटल में आयोजित 14 जिलों के नगर निकाय संयोजकों, प्रभारियों और अध्यक्षों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने नगर निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए मौजूद पदाधिकारियों को कई निर्देश जारी किए।