प्रयागराज

हड़ताल पर बैठे दस लेखपालों की सेवा समाप्त ,डीएम ने जारी किया आदेश

आदेश के बावजूद भी हड़ताल न समाप्त करने के बाद हुई कार्रवाई

2 min read
DM issued order to expel ten Lekhpal sitting on strike
हड़ताल पर बैठे दस लेखपालों की सेवा समाप्त ,डीएम ने जारी किया आदेश

प्रयागराज। जिले में अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे 10 लेखपालों की सेवाएं समाप्त कर दी गई है। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर मचे बवाल पर धारा 144 प्रभावी होने के बावजूद हड़ताल पर बैठे 10 लेखपालों की सेवा समाप्त करने की संस्तुति जिला अधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने कर दी है। जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने कहा है कि इन हड़ताली लेखपालों की सेवाएं समाप्त करने को लेकर सभी कागजी कार्यवाही पूरी कर ली गई है। जानकारी के मुताबिक बर्खास्त होने वालों में वही लोग ही शामिल है जिन्हें प्रशासन ने पहले निलंबित कर दिया था।

दरअसल बीते 10 दिसंबर से प्रदेश भर के लेखपाल ग्रेड पे बढ़ाए जाने वेतन विसंगति और साइकिल भत्ता के बजाय बाइक भत्ता दिए जाने सहित अपनी 8 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर थे। इस हड़ताल में प्रदेश भर के 23000 से ज्यादा लेखपाल पूरी तरह से कामकाज ठप कर धरने पर बैठ गए थे। हड़ताली लेखपालों ने 26 दिसंबर तक हड़ताल जारी रखने और 27 दिसंबर को लखनऊ में विधानसभा के घेराव का ऐलान किया था। लेकिन इस बीच नागरिकता संशोधन कानून को लेकर मचे बवाल के बाद प्रशासन ने लेखपालों को हड़ताल समाप्त करने का आदेश दिया था।

लेकिन प्रशासनिक आदेश के बावजूद भी जिले में 10 लेखपालों ने हड़ताल समाप्त नहीं किया। हड़ताल समाप्त करने पर पहले कर्मचारियों पर एस्मा की कार्यवाही की गई और हड़ताल समाप्त न करने पर कार्यकारिणी के 10 सदस्यों को निलंबित कर दिया गया था। लेकिन उसके बावजूद भी हड़ताल खत्म न होने पर जिलाधिकारी में सख्त कार्यवाही करते हुए सेवा समाप्त करने की संस्तुति कर दी है। जिसके बाद से लेखपाल संघ में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि जिलाधिकारी के सख्त रवैये को देखते हुए नहीं लग रहा है कि वह अपने आदेश को वापस लेंगे या इन हड़ताली लेखपालों के साथ किसी तरीके की मुर्रवत की जाएगी। सबकी नजर लेखपाल संघ की अगली रणनीत पर है ।

Published on:
24 Dec 2019 03:12 pm