प्रयागराज

वाराणसी में खेल रही बच्ची पर कुत्ते ने किया हमला, गाल फटने से 18 टांके, मां हादसे का देख हुई बेहोश

वाराणसी के चौबेपुर के एक गांव में बुधवार को गांव की मासूम सोनम पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, तभी अचानक कुत्ता उस पर टूट पड़ा और गले को जकड़कर जमीन पर घसीटता रहा।

less than 1 minute read
कुत्ता नर या मादा, पालतू हैं या आवारा, अब शिक्षक रखेंगे हिसाब ( प्रतीकात्मक फोटो )

वाराणसी के चौबेपुर के एक गांव में बुधवार को गांव की मासूम सोनम पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, तभी अचानक कुत्ता उस पर टूट पड़ा और गले को जकड़कर जमीन पर घसीटता रहा।

भाई और ग्रामीणों ने बचाया

सोनम की चीख-पुकार सुनकर उसका भाई दौड़ा और शोर मचाया। ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हुए और किसी तरह कुत्ते को पकड़कर बच्ची को छुड़ाया। हमले में सोनम गंभीर रूप से घायल हो गई। उसकी हालत देख उसकी मां बेहोश हो गई।

बच्ची को लगे 18 टांके

परिवार उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर लेकर गया। डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति देखते हुए शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल रेफर किया। डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची के शरीर पर गहरे जख्म हैं और उसे 18 टांके लगे। साथ ही 15 दिन तक लगातार रेबीज का इंजेक्शन लगाने की सलाह दी गई।

गांव के 14 लोग हो चुके हैं घायल

सोनम के पिता सुभाष कनौजिया ने बताया कि आवारा कुत्तों के काटने से अब तक गांव के करीब 14 लोग घायल हो चुके हैं। इस संख्या में गांव का दूधिया भी शामिल है। ग्रामीण लगातार हो रही इन घटनाओं से भयभीत हैं और प्रशासन से तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर आवारा कुत्तों पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो कभी भी बड़ी अनहोनी हो सकती है।


Published on:
21 Aug 2025 12:14 am
Also Read
View All
आज की चेतावनी: पूर्वी यूपी के 10 जिलों के लिए रेड, पश्चिमी पश्चिमी यूपी के 22 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

प्रयागराज में अविमुक्तेश्वरानंद बोले- उनका ट्विटर हैंडल ब्लॉक, कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर भी दिया बयान

‘आज के जमाने में असलहा लेकर चलता कौन है?’, हाईकोर्ट के शस्त्र लाइसेंस का ब्योरा मांगने वाले सवाल पर क्या बोले बृजभूषण सिंह?

राजा भैया, धनंजय सिंह, और बृजभूषण सिंह के लाइसेंसी शस्त्रों की जांच के आदेश तो कोर्ट ने दे दिए, अब दागियों से छीने जाएंगे असलहे!

सपा सांसद के भाई के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, गाजीपुर डीएम को अवमानना नोटिस