प्रयागराज

गंगा-यमुना समेत 10 नदियों में मछली पकड़ने पर प्रतिबंध, हर महीने निकलती थी 1400 टन मछली

प्रयागराज जिले की गंगा और यमुना सहित कुल दस नदियों में मछली पकड़ने पर प्रशासन ने सख्त प्रतिबंध लगा दिया है। यह रोक मछलियों के प्रजनन काल को ध्यान में रखते हुए 1 जुलाई से 31 अगस्त तक प्रभावी रहेगी। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ के निर्देश पर एडीएम प्रशासन पूजा मिश्रा ने आदेश जारी करते हुए संबंधित विभागों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
less than 1 minute read
Feature image

Fishing is banned: प्रतिबंधित नदियों में गंगा और यमुना के अलावा टोंस, बेलन, टुड़ियारी, नैना, गोरमा, लपरी, वरुणा और ससुर खदेरी शामिल हैं। इस दौरान इन नदियों से मछलियां पकड़ना पूरी तरह से अवैध होगा। यदि कोई व्यक्ति इस आदेश का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी तक की कार्रवाई की जा सकती है।

प्रशासन का यह कदम जिले में मत्स्य संसाधनों के संरक्षण और विकास की दिशा में उठाया गया है। प्रजनन काल में मछलियों को सुरक्षित रखने से आने वाले समय में उत्पादन बढ़ने की संभावना है। मौजूदा समय में प्रयागराज की नदियों से हर महीने लगभग 1400 टन मछली पकड़ी जाती है, जबकि तालाबों से 1200 टन मछलियों का उत्पादन होता है।

इस रोक की निगरानी के लिए मत्स्य विभाग ने छह टीमें गठित की हैं। इसके अलावा संबंधित नदियों के किनारे बसे गांवों में तैनात लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी और बीट सिपाहियों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रयागराज क्षेत्र की नदियों में परियासी, हिल्सा, बैकरी, सूती, टेंगार और गेगरा जैसी विशेष मछलियां पाई जाती हैं, जिनकी मांग न केवल पूर्वांचल और बुंदेलखंड बल्कि बंगाल और असम तक है। यहां से बड़ी मात्रा में मछलियां देश के विभिन्न हिस्सों में भेजी जाती हैं। वहीं, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से भी खास प्रजातियों की मछलियां मंगाई जाती हैं।

एडीएम प्रशासन पूजा मिश्रा ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंध अवधि के दौरान नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। इसका उद्देश्य केवल संरक्षण नहीं, बल्कि स्थानीय मछुआ समुदाय की दीर्घकालिक आजीविका को सुनिश्चित करना भी है।

Updated on:
23 Jun 2025 07:04 am
Published on:
23 Jun 2025 07:04 am
Also Read
View All
प्रयागराज कमिश्नर की बड़ी कार्रवाई: वीडीओ निलंबित, एडीओ, सीवीओ के निलंबन के लिए शासन को पत्र, सीडीओ को कारण बताओ नोटिस

अतीक-अशरफ की जमीन कुर्की के बाद भी सुरक्षित नहीं? किसने जमाया कब्जा; प्लॉटिंग का मामला सामने आते ही एक्शन

SC/ST एक्ट पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, नीयत के बिना जातिसूचक शब्द कहना हर बार अपराध नहीं

प्रयागराज में बाढ़ पर अखिलेश का योगी सरकार पर हमला, बोले- अगर हिम्मत है तो सड़क पर उतरिए, हवा-हवाई सर्वे से काम नहीं चलेगा

प्रयागराज को दो और सूबेदारगंज को एक अमृत भारत ट्रेन की सौगात: लोकमान्य तिलक, उधना की यात्रा होगी आसान