प्रयागराज

आज़म खान की जमानत अर्जी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई हुई पूरी, जजमेंट रिज़र्व

आजम खां के खिलाफ विभिन्न आरोपों में 72 मुकदमे हैं। इनमें 71 मुकदमों में आजम को अदालतों से जमानत मिल चुकी है। एक मुकदमा शत्रु संपत्ति का है जिसमें जमानत के लिए आजम की तरफ से हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। शत्रु संपत्ति पर अवैध रूप से कब्जे का है आरोप यह मुकदमा तीन साल पहले 2019 में रामपुर जनपद के अजीमनगर थाने में लिखा गया था जिसमें पुलिस ने विवेचना कर चार्जशीट दायर की है।
2 min read
आज़म खान की जमानत अर्जी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई हुई पूरी, जजमेंट रिज़र्व
आज़म खान की जमानत अर्जी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई हुई पूरी, जजमेंट रिज़र्व

प्रयगाराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आजम खान की आख़िरी के सुनवाई आज पूरी कर ली है। दो साल से ज्यादा समय से सीतापुर जिला जेल में बंद सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां बंद है। गुरुवार को जमानत याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है। कोर्ट ने जजमेंट को रिजर्व रख किया है। आजम खान मामले में यूपी सरकार ने इस प्रकरण में हलफनामा दाखिल कर दिया है। जिसकी सुनवाई गुरुवार को पूरी कर ली गई है। सुनवाई के बाद हाईकोर्ट जजमेंट को रिजर्व रखा है।

आजम खां के खिलाफ विभिन्न आरोपों में 72 मुकदमे हैं। इनमें 71 मुकदमों में आजम को अदालतों से जमानत मिल चुकी है। एक मुकदमा शत्रु संपत्ति का है जिसमें जमानत के लिए आजम की तरफ से हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। शत्रु संपत्ति पर अवैध रूप से कब्जे का है आरोप यह मुकदमा तीन साल पहले 2019 में रामपुर जनपद के अजीमनगर थाने में लिखा गया था जिसमें पुलिस ने विवेचना कर चार्जशीट दायर की है। इस मुकदमे में आरोप है कि आजम ने शत्रु संपत्ति को अवैध रूप से कब्जे में लेकर जौहर यूनिवर्सिटी में शामिल कर लिया। हाई कोर्ट में इस पर पिछले वर्ष दिसंबर में सुनवाई पूरी हो चुकी है और अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।

मामले में पिछली सुनवाई को राज्य सरकार ने आजम खां की ओर से जमानत याचिका दाखिल होने के बाद हाई कोर्ट में अर्जी देकर कुछ और तथ्य प्रस्तुत करने के लिए समय मांगा था। अदालत ने चार मई को सुनवाई की तारीख तय की थी मगर ईद के अवकाश की वजह से चीफ जस्टिस के आदेश के तहत दो मई के सभी केस की सुनवाई आज चार मई को अवकाश होने की वजह से सुनवाई गुरुवार को पूरी कर ली गई है। मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फैसला को सुरक्षित रख लिया है।

Published on:
05 May 2022 09:54 pm
Also Read
View All
Azam Khan Land Case: 20 साल पुराना जमीन विवाद फिर खुला! आजम खान से जुड़े मामले में SIT जांच, अतीक के करीबियों का भी नाम

Atiq Ahmed Son Aban Funeral: मातम के बीच भी नहीं बदला अतीक परिवार के समर्थकों का अंदाज! काफिले की 30 गाड़ियों पर FIR, टोल बैरियर तोड़ने और धमकाने के आरोप

मौत से लड़ रहे अबान के दोनों दोस्त;  उमर का फेफड़ा फटा तो जैद की दिमागी हालत बिगड़ी, भाई अहजम ने कब्रों पर पढ़ी फातेहा

अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता आखिरी बार कब दिखी थी? पति और 2 बेटों की मौत पर भी नहीं आई सामने

कौन थीं स्वरूप रानी नेहरू? जिनके नाम पर है SRN अस्पताल, आखिर अब क्यों उठ रही नाम बदलने की मांग