प्रयागराज

महाकुंभ भगदड़ पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, बोलीं- कोई बड़ी घटना नहीं… 

Hema Malini: महाकुंभ में हुई भगदड़ घटना को लेकर मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि यह बड़ी घटना नहीं थी।

less than 1 minute read

Hema Malini on Mahakumbh Stampede: महाकुंभ में भगदड़ की घटना को लेकर राजनीतिक माहौल गर्माता जा रहा है। इसी बीच, भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि महाकुंभ में भगदड़ कोई बड़ी घटना नहीं थी और इसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस धार्मिक आयोजन को बहुत अच्छी तरह से प्रबंधित किया गया है।

संसद भवन परिसर में हेमा मालिनी ने कहा, “हम कुंभ गए थे। हमने बढ़िया स्नान किया। यह सही है कि घटना हुई, इतना कुछ बड़ा नहीं हुआ। मुझे नहीं पता कि यह कितनी बड़ी थी। बहुत सारे लोग आ रहे हैं, इसे प्रबंधित करना बहुत मुश्किल है लेकिन हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं।”

‘गलत बातें कहना काम’

हेमा मालिनी ने भगदड़ वाले दिन महाकुंभ में स्नान भी किया था। विपक्ष द्वारा सरकार पर भगदड़ में मरने वालों की संख्या छिपाने का आरोप लगाए जाने के बारे में उन्होंने कहा, “वे जो कहना चाहते हैं, कहेंगे, गलत बातें कहना उनका काम है।”

सपा प्रमुख ने योगी सरकार पर लगाया आरोप

वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर महाकुंभ में मची भगदड़ में मारे गए लोगों के आंकड़े छुपाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुम्भ भगदड़ में मारे गए लोगों पर 17 घंटे बाद शोक प्रकट किया। उन्होंने महाकुंभ में त्रासदी के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि अगर कोई दोष नहीं था, तो आंकड़े क्यों दबाए गए और मिटाए गए।

Also Read
View All
महाकुंभ से वायरल हुई नीली आंखों वाली मोनालिसा ने दूसरे धर्म के युवक से की शादी, फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा बोले- हुई लव जिहाद का शिकार

यूपी में शिक्षक भर्ती अपडेट, 1,113 नए चयनितों को मिली नौकरी, 19 मार्च तक तैनाती के आदेश

Vande Bharat Express: घाटे में चल रही प्रयागराज-गोरखपुर वंदे भारत पर संकट, रेलवे बोर्ड लेगा अंतिम फैसला

विदेश भागने की तैयारी में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, आशुतोष ब्रह्मचारी का बड़ा आरोप, कोर्ट में दायर की याचिका

High Court Reject: बरेली हिंसा मामला: इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 6 आरोपियों की FIR रद्द करने की याचिका खारिज

अगली खबर