
इलाहाबाद. पुलिस प्रशासन के लाख कोशिशों के बाद भी आपराधिक घटनाओं में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं आ रही है। डिप्टी सीएम के शहर में लगातार हो रही घटनाओं से लोग परेशान है। हालांकि पुलिस का कहना है कि घरेलू वारदातों पर रोक लगा पाना पुलिस के लिए संभव नहीं है। इसे अपराधिक घटनाओं से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। लेकिन आपको बता दें कि बीते एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी घटना है। कि पति ने अपनी पत्नी को ही मार दिया हो। इसके पहले शांतिपुरम इलाके में एक दवा कम्पनी के मैनेजर ने अपनी पत्नी को दहेज के लिए मार कर झाड़ियों में फेंक दिया था। तो वहीं आज अपने पति को शराब पीने से मना करना ही पत्नी को इस कदर महंगा पड़ा कि वह जिंदगी और मौत से जूझ रही है।
पति की लगातार शराब की लत से परेशान महिला ने पति को पीने से मना किया तो वह अपनी पत्नी को ही गोली मार दी। घायल अवस्था मे आसपड़ोस वालो ने पत्नी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज किया जा रहा है । वही आरोपी पति गोली मारने के बाद मौके से फरार हो चुका है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। अस्पताल में घयाल पडी महिला को यह ज़ख्म देने वाला कोई और नहीं उसका शौहर है। घायल शबनम के परिजनों का आरोप है कि शबनम का उसके पति से शराब पीने के बाद अक्सर विवाद होता रहता था।आज दिन में आसिफ फिर शराब पीकर घर आया जिसके बाद शबनम ने फिर उसे टोक दिया।तैश में आकर आसिफ ने शबनम को गोली मार दी।
एसपी क्राइम बीके मिश्रा ने बताया कि गोली मारने के बाद पत्नी को मरा समझकर आसिफ मौके से फरार हो गया। शबनम के कंधे में गोली लगी । घटना की खबर पाकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। और आनन फानन में घायल महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा हैं | पुलिस आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।
इनपुट- इलाहाबाद से प्रसून पाण्डेय की रिपोर्ट