प्रयागराज

कलयुगी बेटी की करतूत, मां की पाई-पाई हड़पकर रचाई दूसरी शादी

यूपी के प्रयागराज में एक कलयुगी बेटी ने ही मां को झांसे में डालकर उसके साथ बड़ा खेल कर दिया, और अपने साथियों संग मिलकर खाता खाली कर दिया। जिसमें उसकी मां ने अपने जीवन भर की जमा पूंजी रखी थी।
2 min read
• •
Updated: 18 Dec 2025, 9:10 AM IST
Feature image

Prayagraj News: बिहार की रहने वाली एक बुजुर्ग महिला की ममता का फायदा उठाकर उसकी अपनी ही बेटी ने जीवन भर की जमापूंजी पर डाका डाल दिया। बेटी ने मां को झांसे में रखकर बैंक खाते से 22 लाख रुपये पार कर दिए। पीड़िता की शिकायत पर कैंट थाना पुलिस ने बेटी और उसके चार सहयोगियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मकान बेचकर जमा की थी पाई-पाई

पीड़िता सुधा मूल निवासी, बिहार ने पुलिस को बताया कि साल 2023 में उनकी बेटी, जो प्रयागराज में किराए पर रहती थी, उन्हें अपने साथ रहने के लिए बुला लाई। बेटी ने सलाह दी कि बिहार वाला मकान बेचकर वह सारा पैसा बैंक में सुरक्षित रख दें। मां ने भरोसा किया और 2024 में 23 लाख रुपये में अपना पुश्तैनी घर बेच दिया।

अनपढ़ होने का उठाया फायदा

सुधा पढ़ी-लिखी नहीं हैं और उन्हें मोबाइल तकनीक की जानकारी नहीं है। इसका फायदा उठाकर बेटी ने मां के बैंक खाते में अपना मोबाइल नंबर दर्ज करा दिया। इससे खाते से होने वाले हर लेनदेन का मैसेज बेटी के पास ही जाता था। धीरे-धीरे करके बेटी ने अपने चार साथियों की मदद से खाते से 22 लाख रुपये निकाल लिए।

धोखाधड़ी में शामिल हैं पांच आरोपी

पीड़िता का आरोप है कि इस पूरी साजिश में बेटी के साथ चार अन्य लोग भी शामिल हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि बेटी ने अपने एक सहयोगी के साथ आर्य समाज मंदिर में दूसरी शादी भी रचा ली है। सुधा के पास उन सभी ट्रांजेक्शन की डिटेल और स्टेटमेंट मौजूद है, जिसके जरिए पैसे निकाले गए।

पुलिस की कार्रवाई

पीड़िता की तहरीर के आधार पर बेटी और उसके चार साथियों के खिलाफ कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बैंक स्टेटमेंट और मोबाइल नंबर की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Updated on:
18 Dec 2025, 9:10 AM IST
Published on:
Also Read
View All
स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर

‘2027 के चुनाव में सपा हो जाएगी चारों खाने चित्त’, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- भाजपा 2047 तक सत्ता में रहेगी

माफिया अतीक के गढ़ कसारी-मसारी का बदला नाम: सीएम योगी ने किया ‘श्रीकृष्ण पुरी’ करने का ऐलान

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का रिजल्ट घोषित, 32,679 पदों पर अभ्यर्थियों की सूची जारी, uppbpb.gov.in पर देखें रिजल्ट

प्रयागराज: माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जारी किया हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल